अभिषेक बच्चन की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म द बिग बुल को फ़ाइनली रिलीज डेट मिल गई । आज फ़िल्म के प्रोड्यूसर अजय देवगन ने द बिग बुल का टीजर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी अनाउंसमेंट कर दिया है । अभिषेक बच्चन की यह फ़िल्म 8 अप्रैल 2021 को डायरेक्ट Disney+ Hotstar VIP पर रिलीज होगी ।

अभिषेक बच्चन की द बिग बुल ओटीटी पर रिलीज होगी
द बिग बुल के टीजर में अजय देवगन की आवाज बैकग्राउंड में सुनाई देती है जिसमें वह कहते हैं कि “छोटे घरों में पैदा होने वालों को, अक्सर बड़े सपने देखने से मना कर देती है दुनिया, इसीलिए उसने अपनी दुनिया खड़ी कर दी । द बिग बुल, द मदर ऑफ आल स्कैम्स ।” फिल्म का ट्रेलर 19 मार्च को आएगा ।
यह फिल्म हर्षद मेहता के स्कैम की याद दिलाएगी, जिसने 1990 से 2000 के बीच पूरी फाइनेंशियल मार्केट को हिलाकर रख दिया था । हर्षद मेहता को 'बिग बुल' कहा जाता था क्योंकि हर्षद मेहता ने ही स्टॉक मार्केट में बुल रन शुरू किया था इसलिए फ़िल्म का नाम द बिग बुल है ।
Introducing The Big Bull... The mother of all scams!!! Trailer out on 19th March. #TheBigBull releasing on 8th April, stay tuned!#DisneyPlusHostarMultiplex
@juniorbachchan @Ileana_Official @nikifyinglife @s0humshah @kookievgulati @ajaydevgn pic.twitter.com/BytYdEntfX
— Disney+HotstarVIP (@DisneyplusHSVIP) March 16, 2021
अजय देवगन और आनंद पंडित के प्रोडक्शन में बन रही इस फ़िल्म को कुमार मंगत पाठक और विक्रांत शर्मा द्दारा को-प्रोड्यूस किया जाएगा । कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में अभिषेक के साथ इलियाना डीक्रूज, सोहम शाह और निकिता दत्त भी नजर आएंगी ।
















