
बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले अजय देवगन और काजोल इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म शिवाय के प्रमोशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं । काजोल और अजय देवगन इस महीने अमेरिका और प्रवासी भारतीयों की तेजी से बढ़ती आबादी वाले तीन शहरों में मीट एंड ग्रीट आयोजित करेंगे जहां अजय देवगन अपनी आगामी फ़िल्म शिवाय को भी प्रमोट करेंगे । इस मीट एंड ग्रीट का नाम होगा ‘मीट द देवगनस’ । गौरतलब है कि अमेरिका में काजोल और अजय देवगन के कई सारे प्रशंसक हैं इसलिए उनके प्रशंसकों के लिए यह बहुत अच्छा अवसर होगा कि वो अपने पसंदीदा अभिनेता-अभिनेत्रि को करीब से देख पाएंगे ।
मीट द देवगनस का पहला इवेंट न्यूयॉर्क में 21 सितंबर को, फ़िर दूसरा इलिनोइस में 22 सितंबर को और तीसरा सांता क्लारा, कैलिफोर्निया में 23 सितंबर को आयोजित होगा । प्रशंसकों को अपने पसंदीदा अभिनेता अजय देवगन के साथ तस्वीरें खींचवाने का मौका मिलेगा और कुच एक ऐसे भाग्यशाली होंगे जिन्हें अजय देवगन से सवाल पूछने का भी अवसर मिलेगा ।
इस बॉलीवुड पावर कपल अजय देवगन और काजोल के बारें में लोगों को जानने की बहुत जिज्ञासा है और साथ ही साथ अजय देवगन की बतौर निर्देशक पहली फ़िल्म शिवाय रिलीज के लिए तैयार है, ऐसे में दोनों के लिए उत्तरी अमेरिका के उभरते हुए मार्केट में अपनी फ़िल्म को प्रमोट करने का ये बहुत अच्छा मौका है ।
















