
पिछले दो हफ़्ते से ह्रितिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म काबिल के क्लामेक्स सीन शूट करने में जुटे हुए हैं । काबिल में ह्रितिक कुछ ब्लाइंड एक्शन सीन करेंगे जो बॉलीवुड के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं किए गए । इस फ़िल्म में ह्रितिक एक अंधे आदमी का किरदार अदा कर रहे हैं । एक्शन से भरी इस फ़िल्म में ह्रितिक के एक्शन सीन भी उनके अंधे किरदार को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किए जाने की जरूरत थी, जो की शानदार भी दिखें ।
जाहिरतौर पर ह्रितिक के एक्शन सीन का आधार उनके किरदार की उच्च सुनने की क्षमता है जो उनकी नेत्रहीनता की भरपाई करती है ।
इस मुद्दे पर ह्रितिक कहते हैं, यह बिल्कुल क्रेजी एक्शन था । मुझे उस एक्शन सीन को करकर बहुत मजा आया । एक अंधे आदमी की समझने और सोचने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है । मुझे एक नेत्रहीन व्यक्ति की तरह लड़ना पड़ा न की ह्रितिक रोशन की तरह ।
















