2005 में रिलीज़ हुई अनीस बज्मी की सुपरहिट कॉमेडी नो एंट्री  के सीक्वल का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा । फफाइनली अब नो एंट्री 2 ट्रेक पर आ गई है । वरुण धवन, अर्जुन कपूर की इस फ़िल्म से हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने एग्जिट ली क्योंकि शूटिंग के लिए उनकी डेट्स मैच नहीं कर रही थी । और अब नो एंट्री 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी लॉक करने की पूरी तैयारी कर ली है । रिपोर्ट्स की मानें तो, मेकर्स वरुण धवन, अर्जुन कपूर की नो एंट्री 2 को  क्रिसमस 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं ।

नो एंट्री 2 को क्रिसमस 2026 पर रिलीज करने की तैयारी ; वरुण धवन, अर्जुन कपूर के होंगे डबल रोल

नो एंट्री 2 की रिलीज डेट लॉक करने की तैयारी

एंटरटेनरमेंट पोर्टल पीपिंगमून के मुताबिक, वरुण धवन, अर्जुन कपूर की नो एंट्री 2 को  क्रिसमस 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है । हाल ही में दिलजीत दोसांझ की एग्जिट के बाद अब मेकर्स को इसके तीसरे हीरो की तलाश शुरू कर दी है । अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही नो एंट्री 2 में तीनों मेल लीड्स डबल रोल निभाएंगे ।

दिलजीत दोसांझ, जिन्हें पहले वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म में कास्ट किया गया था, अब इसका हिस्सा नहीं हैं। उनकी अचानक हुई एग्ज़िट को लेकर कई अटकलें लगाई गईं—कुछ ने क्रिएटिव डिफरेंसेज़ तो कुछ ने उनकी हालिया फिल्म सरदार जी 3 में हानिया आमिर की कास्टिंग को वजह बताया।

हालाँकि, प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने हाल ही में NDTV से बातचीत में सभी कयासों को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ़ कहा, “हाँ, हमने अच्छे माहौल में प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला लिया है क्योंकि डेट्स मैच नहीं कर रही थीं। उम्मीद है कि हम जल्द ही एक पंजाबी फिल्म साथ करेंगे।”

फिलहाल, दिलजीत दोसांझ कई प्रोफ़ेशनल कमिटमेंट्स में बिज़ी हैं। अक्टूबर 26 से नवंबर 13, 2025 तक वह Aura Tour के तहत ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा उनकी चल रही फिल्में भी उनके शेड्यूल को पूरी तरह भर चुकी हैं, जिस वजह से नो एंट्री 2 की शूटिंग के लिए समय निकालना उनके लिए संभव नहीं हो पाया।