टी-सीरिज प्रमुख भूषण कुमार, जिनके पास वर्तमान में कई सारी फ़िल्मों की लाइन लगी है, ने अब अजय देवगन के साथ एक और फ़िल्म साइन करने का फ़ैसला किया है । हिंदी मीडियम, तुम्हारी सुलु, रेड, सो्नू के टीटू की स्वीटी जैसी कई बेहतरीन फ़िल्में बनाने वाले भूषण कुमार अब अजय देवगन अभिनीत फ़िल्म तानाजी-द अनसंग वॉरियर को प्रोड्यूस करने के लिए तैयार है । अजय देवगन की यह बहुप्रतिक्षित ऐतिहासिक फ़िल्म है ।

अजय देवगन के साथ जुड़कर भूषण कुमार काफ़ी खुश हैं
इससे जुड़े सूत्र के मुताबिक, ''भूषण और अजय के सहयोग ने एक साथ कई हिट फ़िल्में दी है और इसका हालिया उदाहरण है ब्लॉकबस्टर फ़िल्म रेड । हाल ही में भूषण तानाजी के लिए चर्चा करने हेतु अजय से मिलने लंदन पहुंचे ।''
आपको बता दें कि भूषण कुमार के बैनर तले बनाई जा रही यह पहली ऐतिहासिक ड्रामा फ़िल्म होगी । इस फ़िल्म की शूटिंग 25 सितंबर से शुरू हो जाएगी । अजय जैसे ही अकीव अली की फ़िल्म, जिसे भूषण कुमार और लव रंजन द्दारा प्रोड्यूस किया जा रहा है, की शूटिंग खत्म करने बाद वह इसकी शूटिंग शुरु करेंगे ।
इस सहयोग के बारें में बात करते हुए भूषण कुमार कहते हैं कि, ''आज के समय में अजय एक बेहतरीन अभिनेता है । किरदार में वो जो तीव्रता लाते हैं वह काबिलेतारिफ़ है । रेड की सफ़लता के बाद, मैं ऐतिहासिक ड्रामा फ़िल्म बनाने केलिए बेहद उत्साहित हूं । यह हमारे बैनर द्दारा बनाई जा रही पहली ऐतिहासिक फ़िल्म होगी ।''
तानाजी एक वीर यौद्धा थे
गौरतलब है कि, छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी । मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे शिवाजी के सेनापति और काफी अच्छे मित्र थे । युद्ध कौशल और वीरता के लिए मशहूर तानाजी को शिवाजी 'सिंह' के नाम से बुलाते थे । शिवाजी के प्रति वह इतने समर्पित थे कि अपने बेटे की शादी छोड़कर कोढ़ाणा किले (कोण्डाणा दुर्ग) की लड़ाई में शिवाजी के लिए कूद पड़े थे । इतिहास में दर्ज घटनाओं के अनुसार महाराष्ट्र के इतिहास में तानाजी सिंहगढ़ के युद्ध में मुगल सेना को हराने के लिए प्रसिद्ध हैं । इसी युद्ध को जीतने में 1670 में उन्होंने वीरगति पाई और हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में समा गए ।
यह भी पढ़ें : BREAKING: अब होगी सबकी छुट्टी क्योंकि अजय देवगन बनने जा रहे हैं 'चाणक्य'
तानाजी-द अनसंग वॉरियर को ओम राउत द्दारा निर्देशित किया जाएगा, जिसने बाल गंगाधर तिलक पर मराठी बायोपिक फ़िल्म, लोकमान्य एक युग्पुरुष बनाई थी ।
















