584400219

दक्षिण के सुपरस्टार कमल हासन बुधवार की रात चेन्नई में अपने ऑफ़िस में गिरने की वजह से चोटिल हो गए और उनके पैर में चोट लग गई जिसके चलते उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

कमल हासन को इस घटना के बाद तुरंत अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया । खबरों के मुताबिक कमल हासन को एक सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है । हालांकि, यह कहा जा रहा है कि, उनकी हालत फ़िलहाल स्थिर है, कमल हासन, जिसने हाल ही में सबाश नायडू की फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है , काम से ब्रेक लेकर लंदन इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में शामिल होने वाले थे । इस फ़िल्म महोत्सव में कमल हासन को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाने वाला था लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कमल हासन की चोट की वजह से उनकी ये यात्रा रद्द की जाएगी ।

बॉलीवुड हंगामा कमल हासन के जल्दी ठीक होने की कामना करता है ।