अजय देवगन द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म द बिग बुल में अभिषेक बच्चन लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे । कूकी गुलाटी के निर्देशन में बन रही अभिषेक बच्चन की इस फ़िल्म में इलियाना डिक्रूज और निकिता दत्त भी अहम भूमिका में नजर आएंग़ी । कहा जा रहा था कि अभिषेक बच्चन की ये फ़िल्म 1990 से 2000 के बीच हुई सच्‍ची घटनाओं और भारत के फाइनैंशल फील्‍ड में हुए बदलाव पर आधारित है । वहीं दूसरी ओर इसी विषय पर आधारित एक वेब सीरिज भी है जिसके निर्देशक हंसल मेहता है ।

अभिषेक बच्चन की द बिग बुल से अलग है हंसल मेहता की वेब सीरिज स्केम 1992-द हर्षद मेहता स्टोरी

अभिषेक बच्चन की द बिग बुल एक अलग कहानी है

इसलिए जब हंसल मेहता से फ़िल्म और सीरिज के एक समान विषय के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, उनकी वेब सीरिज, स्केम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी, की शूटिंग द बिग बुल के अनाउसं होने से पहले ही शुरू हो चुकी थी । उन्होंने आगे बताया कि,द बिग बुल की कहानी इस विषय के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें मेकर्स ने कई काल्पनिक कहानियां भी जोड़ी है ।

यह भी पढ़ें : द बिग बुल में अभिषेक बच्चन की लव इंटरेस्ट बनेंगी कबीर सिंह फ़ेम निकिता दत्त

द बिग बुल की बात करें तो, निकिता दत्त इस फ़िल्म में अभिषेक की लव इंटरेस्ट के किरदार में दिखाई देंगी । अजय देवगन और आनंद पंडित के प्रोडक्शन में बन रही इस फ़िल्म को कुमार मंगत पाठक और विक्रांत शर्मा द्दारा को-प्रोड्यूस किया जाएगा ।