
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ़ को शेयर करना आम बात हो गई है । कुछ लोग पब्लिक प्लेटफ़ॉर्फ़ पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक झलक अपने प्रशंसकों तक पहुंचाते हैं तो कोई स्पेशल एप्प बनाकर अपने प्रशंसको से लाइव जुड़ते हैं और अपनी ग्लैमरस जिंदगी से रु-ब-रु कराते हैं । सलमान खान, सनी लियोन, सोनम कपूर जैसी तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने अपना एप्प लॉंच किया ताकि वो अपने प्रशंसकों के साथ और करीब का रिश्ता बना सके । इस कड़ी में अब और एक नाम जुड़ गया है और वो नाम है रेमो डिसूजा का ।
नए साल के साथ, कॉरियोग्राफ़र से निर्देशक बनें रेमो डिसूजा अपने प्रशंसकों के लिए एक खास उपहार लेकर आए हैं । और वो उपहार है उनका एप्प । जी हां, बुधवार के दिन, रेमो डिसूजा ने अपना एप्प की घोषणा की जो अब लाइव हो गया है । रेमो ने फ़ोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “Here is the big announcement! Launching my very own Remo Dsouza Official App. #surprise.”
गौरतलब है कि रेमो डिसूजा जल्द ही सलमान खान के साथ अपनी अगली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे । आपको बता दें कि इस फ़िल्म में सलमान खान एक डांसर और 13 साल की लड़की के पिता के किरदार में नजर आएंगे । रेमो डिसूजा की पिछली निर्देशित फ़िल्म फ़्लाइंग जट्ट थी जिसमें टाइगर श्रॉफ़ ने अहम भूमिका निभाई थी ।
















