इस हफ़्ते की शुरूआत में, दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को डिहाइड्रेशन के चलते तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था । बुधवार दोपहर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब अच्छी खबर ये आ रही है कि अब उनकी हालत में पहले से सुधार है ।

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानू के मैनेजर दिलीप कुमार के अनुसार, अब उनकी हालत ठीक है इलाज का काफ़ी बेहतर रेस्पॉंस दे रहे हैं । फ़िलहाल उन्हें, कुछ और दिन, और बेहतर होने के लिए, अस्पताल में ओबजर्बेशन में रखा गया है ।

पिछले कुछ सालों से, दिलीप कुमार उम्र सबंधी शारिरीक समस्याओं के कारण बीमार हैं । 94 वर्षीय अभिनेता की पिछली फ़िल्म किला थी, जो 1998 में आई थी । इसके बाद उन्हें साल 2015 में पद्म विभूषण से नवाजा गया ।