बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस में से एक यशराज फ़िल्म्स ने इस साल 2020 में अपने 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यशराज फ़िल्म्स के 50 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आदित्य चोपड़ा बड़े स्टार्स से लेकर न्यू कमर स्टार्स के साथ आगामी बड़े बजट की फ़िल्मों का अनाउंसमेंट तो करने वाले हैं ही साथ ही अपने पिता यश चोपड़ा, जो यशराज फ़िल्म्स के संस्थापक थे, की बायोपिक को लाने की प्लानिंग भी कर रहे हैं ।

यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा के फ़ेवरेट हैं शाहरुख खान
हालांकि यश चोपड़ा की बायोपिक को लेकर कुछ ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर सुनने में आया है कि आदित्य चोपड़ा इस बारें में गंभीरता से विचार कर रहे हैं । आदित्य और यश के सभी फ़ैंस का मानना है कि उनकी प्रेरणा से भरी सफ़ल जीवन गाथा को पर्दे पर उतारना चाहिए । पर्दे पर यश चोपड़ा का किरदार निभाने के लिए शाहरुख खान से बेहतर और कौन हो सकता है ? हालांकि यश चोपड़ा बायोपिक के लिए अभी तक स्टार कास्ट फ़ाइनल नहीं की गई है, लेकिन शाहरुख खान इसके लिए एकदम परफ़ेक्ट च्वाइस रहेंगे । इसके अलावा शाहरुख, फ़िल्ममेकर यश चोपड़ा और अब उनके बेटे आदित्य चोपड़ा के भी फ़ेवरेट हैं ।
यश राज फ़िल्म्स के 50 सालों के जश्न के अंतर्गत कई बड़ी फ़िल्मों के अनाउंसमेंट के अलावा कुछ न्यू कमर्स भी लॉंच होंगे । आदित्य चोपड़ा हमेशा से नई प्रतिभाओं को निखारने के लिए जाने जाते हैं । रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा इत्यादि इसके उदाहरण हैं ।
यह भी पढ़ें : SCOOP:यशराज के साथ अजय देवगन की सुपरहीरो ड्रामा में अहान पांडे को मिला अहम रोल, अजय बनेंगे विलेन ?
यश राज फ़िल्म्स के करीबी सूत्र ने हमें बताया कि, “यशराज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्मों में हम बहुत से नए कलाकारों को देखेंगे ।”
















