कोरोना से जंग जीत चुकी फ़िल्ममेकर करीम मोरानी की बेटी जोआ मोरानी ने गंभीर कोरोना संक्रमित लोगों को बचाने के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट कर रही हैं । बीते महीने कोरोना से ठीक होने के बाद जोआ मोरानी ने ये दूसरी बार अपना प्लाज्मा डोनेट किया है जिससे गंभीर कोरोना पीड़ितों को बचाया जा सके । इसी के साथ जोआ मोरानी ने कोरोना वायरस को मात देने वाले लोगों से अपील की है कि वो अपना प्लाज्मा डोनेट करें ।

जोआ मोरानी ने दूसरी बार डोनेट किया अपना प्लाज्मा
कोरोना वायरस का दर्द झेल चुकी जोआ अब उन लोगों की दिल खोलकर मदद कर रही हैं जो गंभीर रूप से कोरोना पीड़ित हैं । ऐसे लोगों को बचाने के लिए जोआ ने लगातार दूसरी बार अपना प्लाज्मा डोनेट किया । इस बारें में ट्वीट करते हुए जोआ ने लिखा, 'प्लाज्मा डोनेशन का राउंड 2. पिछली बार जब किया था तब एक मरीज ICU से बाहर आ गया था । मेरे डॉक्टर ने भी कहा है कि कोरोना से जंग जीता हर मरीज अगर प्लाज्मा डोनेट करेगा तो किसी ना किसी की मदद तो होगी ही ।'
Plasma donation round 2 ! Last time it helped get a patient out of ICU , Note from my Doctor “hoping all recovered covid patients come out and donate their blood , u may be able to help someone” #NairHospital #IndiaFightsCorona #plasmatherapy pic.twitter.com/GDoJ1n25te
— Zoa Morani (@zoamorani) May 26, 2020
गौरतलब है कि कोरोना से पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है । हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढती जा रही है । जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक लोगों से ऐतिहात बरतने के लिए कहा जा रहा है । इसी के साथ जो लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं उनके प्लाज्मा से भी गंभीर कोरोना पीड़ितों को ठीक किया जा रहा है ।
आपको बता दें कि बीते महीने करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटी जोआ और शजा मोरानी कोरोना पॉजिटिव पाईं गई थी । तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इनका इलाज चला और अब ये तीनों कोरोना मुक्त हैं और अपने घर पर हैं ।
















