67 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता ॠषि कपूर आज 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया । मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती ॠषि काफ़ी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे । बुधवार रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया । इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे । ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी कहा कि ऋषि हमारे बीच नहीं रहे।

कैंसर से जूझ रहे ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में मुंबई में निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा, 'मैं टूट गया हूं'

ऋषि कपूर  लंबे समय से बीमार थे

ऋषि के दोस्त, रिश्तेदार और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को ट्वीट कर ऋषि के निधन की जानकारी दी । उन्होंने लिखा, 'वो गया. ऋषि गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं.'

Actor-Rishi-Kapoor-passes-away-Amitabh-Bachchan-confirms

बता दें कि ऋषि का साल 2018 में कैंसर का इलाज चला और वे करीब एक साल से ज्यादा वक्त न्यूयॉर्क में रहे, जहां पर उनका इलाज किया गया । उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थी ।