बीते 29 दिनों से अस्पताल में अपना कोरोना का इलाज करवा रहे अभिषेक बच्चन का फ़ाइनली कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ गया है । कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अभिषेक बच्चन को 11 जुलाई को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था । अब उनका टेस्ट निगेटिव आ चुका है और वे घर जाने के लिए तैयार हैं । अभिषेक बच्चन ने इस खुशखबरी को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है और सभी का प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया है । यकीनन बच्चन परिवार के लिए ये खुशी का मौका है क्योंकि अब उनकी पूरी फ़ैमिली कोरोना मुक्त हो चुकी है ।

अभिषेक बच्चन हुए कोरोना फ़्री
अभिषेक ने हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने की खुशी साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, , “मैंने आपसे कहा था, डिस्चार्ज प्लान- हां. आज दोपहर को मेरा कोविड 19 (Covid 19) टेस्ट नेगेटिव आया । आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद । मैं बहुत खुश हूं कि अब मैं अपने घर जा सकता हूं ।”
फ़ैंस का शुक्रिया अदा किया
अभिषेक ने नानावती अस्पताल के स्टाफ को धन्यवाद देते हुए लिखा, “मेरे और मेरे परिवार की इतनी अच्छी देखभाल करने और हमें कोविड -19 को हराने में मदद करने के लिए नानावती अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के प्रति मेरा आभार । उनके बिना हम यह नहीं कर सकते थे ।”
A promise is a promise!
This afternoon I tested Covid-19 NEGATIVE!!! I told you guys I’d beat this. ?? thank you all for your prayers for me and my family. My eternal gratitude to the doctors and nursing staff at Nanavati hospital for all that they have done. ?? THANK YOU!
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) August 8, 2020
बता दें, 2 अगस्त को अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट भी नेगेटिव आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी । वहीं इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था ।
















