
हमने आपको खबर दी थी कि, आमिर खान, अपने काम से छुट्टी लेकर कुछ दिनों के लिए अपने परिवार के साथ उत्तर-पूर्वी भारत छुट्टियां मनाने के लिए गए जहां उन्होंने अपनी पत्नी किरण राव का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया । अब आमिर मुंबई लौट चुके हैं और जल्द ही इसी महीने अपनी आगामी फ़िल्म दंगल का प्रमोशन शुरू करेंगे । और साथ हीआमिर, फ़िल्म का पहला गाना भी लॉंच करेंगे और जो सभी चैनल पर 14 नवंबर, यानी बाल दिवस के दिन प्रसारित होगा ।
दंगल का गाना, जिसे आमिर बाल दिवस के दिन लॉंच करेंगे उसके बोल हैं - 'हानिकारक', जो गीता और बबीता की जिंदगी को दर्शाएगा जहां वह दोनों अपने पिता, महावीर फ़ोगट के अंडर में पहलवानी की ट्रेनिंग लेती हैं । इस गाने का पहला वीडियो एक इवेंट में 12 नवंबर को दिखाया जाएगा, फ़िल्म में जहां दो लड़कियां पहलवानी कर रही हैं, और जिनका नाम है- सुहानी भटनागर और जारिया वसीम, को मीडिया से परिचय कराया जाएगा । हमने सुना है कि भड़कीले आइटम नंबर के विपरित, यह गाना जुबान के लिए भी थोड़ा विचित्र सा है, गाने के बोल हैं- 'बापु तु सेहत के लिए हानिकारक है' । यह गाना दरअसल एक सख्त स्वाभाव वाले पिता, जिसे आमिर खान द्दारा निभाया गया है,को रिप्रजेंट करता है, और यह गाना बच्चों की उन सब भावनाओं से भरा हुआ है जब माता-पित अपने बच्चों से उनके उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करने के लिए कहते हैं और बच्चें उन भावनाओं से गुजरते हैं ।
और सभी भावनाओं कि बच्चों को अक्सर गुजरना जब माता-पिता उन्हें उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करते हैं बनाने के लिए जारी करने के लिए कहा जाता है
















