अभिनेता आमिर खान, जो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में व्यस्त है, एक बेहतरीन अभिनेता के साथ-साथ एक परफ़ेक्ट फ़ैमिली मैन भी है । और इसका हाल ही में एक सबूत मिला जब आमिर खान अपनी बेटी इरा खान का हौंसला अफ़जाई करने बैंगलोर पहुंचे । दरअसल, इरा खान के प्ले रिलीज के दौरान आमिर खान पंजाब में शूटिंग कर रहे थे जिस वजह से अभिनेता मुंबई में अपनी बेटी का प्ले देखने से चूक गए थे । लेकिन अब उन्होंने इसकी भरपाई कर दी ।

आमिर खान लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के बीच बेटी इरा खान का हौंसला बढ़ाने बेंगलुरु पहुंचे

आमिर खान ने बेटी इरा खान की हौंसला अफ़जाई की

बता दें कि, इरा खान ने हाल ही में अपने नाटक यूरिपाइड्स मेडिया के साथ निर्देशन की शुरूआत की है जो कि एंट्रोपी द्वारा प्रस्तुत है और सारिका के प्रोडक्शन हाउस नौटंकी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है ।

आमिर इन दिनों अन्य टीम के साथ पंजाब में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने एक रोमांटिक गाने की शूटिंग पूरी की है ।

लाल सिंह चड्ढा को भारत भर में सौ से अधिक स्थानों पर शूट किया जाएगा और यह हॉलीवुड की क्लासिक फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है ।

फ़िल्म 3 इडियट्स के बाद हमें एक बार फिर आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी देखने मिलेगी और यहाँ साउथ के सुपरस्टार विजय सेठी उनका साथ देते हुए नज़र आएंगे, जो इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है ।

यह भी पढ़ें : SIZZLE ON! आमिर खान की बेटी इरा खान के सेक्सी और बोल्ड पोज ने बढ़ाया तापमान

अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित यह फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी है और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म अगले साल 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है ।