
आमिर खान और शाहरुख खान, सुपरस्टार होने के अलावा , हमेशा किसी न किसी रूप में कई सामाजिक कारणों का समर्थन करते हुए नज़र आ जाते हैं । इसलिए जब देश को पहली महिला लड़ाकू पायलट (अवनी चतुर्वेदी, भावना कांत और मोहना सिंह) मिली तो न केवल भारतीय वायु सेना (आईएएफ़) बल्कि पूरा देश इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मनाने लगा । आमिर और शाहरुख उन करोड़ो-अरबों लोगों में से एक थे जिन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने इस आनंद को जाहिर किया और साथ ही देश की पहली महिला लड़ाकू पायलट को ढेर सारी बधाईयां भी दी ।
शाहरुख खान ने ट्विट कर कहा कि, सवाल ये नहीं है कि कौन मुझे इजाजत देने वाला है , सवाल ये है कि कौन मुझे रोकने वाला है । आज भारतीय वायु सेना को पहली महिला लड़ाकू पायलट मिल गई हैं > शानदार !! वहीं दूसरी तरफ़ आमिर खान ने अपनी खुशी को दर्शाते हुए इन भावुक शब्दों के माध्यम से कहा कि, अवनी चतुर्वेदी, भावना कांत और मोहना सिंह को गुड लक ! आप सभी को अपने प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ करने पर बधाई । उम्मीद है कि आप अपने पंख जल्दी पाएं, शुभकामनाएं ।
















