शाहरुख़ ख़ान को आखिरकार अपना पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिलने जा रहा है — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर उन्हें यह सम्मान जवान (2023) में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मिलेगा। 1992 में फ़िल्म दीवाना से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के तीन दशक से भी अधिक समय बाद, यह उनका पहला राष्ट्रीय पुरस्कार होगा । हालांकि शाहरुख़ ने सालों में कई यादगार और सराहे गए किरदार निभाए हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उन्हें भारत के सबसे प्रतिष्ठित फ़िल्म पुरस्कार समारोह में जीत हासिल हो रही है। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अनाउंसमेंट में शाहरुख खान को जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जा रहा है ।

शाहरुख खान का पहला नेशनल अवॉर्ड
यह वाकई किंग ऑफ हार्ट्स शाहरुख़ खान के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत का पल है। पिछले 33 सालों से वह अपने करिश्मे, चतुराई और बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं, और अब इस नेशनल अवॉर्ड के वह पूरी तरह से हजार हैं। दुनियाभर से जो प्यार उन्हें मिलता है, वह साबित करता है कि वह भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।
जवान के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने के साथ ही ये सही वक्त है शाहरुख़ खान की इस फिल्म में दी गई मस्ती और धमाल को याद करने का। एक्शन, रोमांस और ड्रामा को मिलाकर SRK ने एक सच्ची ब्लॉकबस्टर दी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की और छा गई।
इसके साथ ही, शाहरुख़ खान ने नेशनल अवॉर्ड जीतकर अपने नाम एक और बड़ा सम्मान जोड़ लिया है। लेकिन इससे पहले भी उन्हें दुनिया के कई बड़े और खास अवॉर्ड मिले हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है, और फ्रांस सरकार ने उन्हें ऑर्डर दे आर्ट्स एट लेटर्स और लीजन ऑफ ऑनर जैसे बड़े सम्मान दिए हैं।
















