बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने अपने लेटेस्ट डांस वीडियो के साथ सफलता का नया मुकाम हासिल किया है । स्टारलेट ने हाल ही में इंस्टाग्राम और अपने यूट्यूब चैनल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें जरीन खान शुद्ध कथक तिहाई की दुनिया में अपना जलवा दिखा रही हैं ।

जरीन खान ने दिखाई अपनी कथक स्किल्स
विशेषज्ञ कुमार शर्मा के सहयोग से, उन्होंने केवल दो डांस सेशंस में ही कथक की कला सीख ली । कथक के पारंपरिक नृत्य रूप को सीखने के लिए यह महान उपलब्धि है, क्योंकि नृत्य विशेषज्ञ ही इसे इतनी सहजता से हासिल कर पाते हैं। लेकिन जरीन, टैलेंटेड एंटरटेनर जो कि वे हैं, संयम के साथ ऐसा करने में कामयाब रहीं। सही पोश्चर से लेकर इंटेंस फुट टैपिंग स्किल और एक सुंदर एथनिक ऑउटफिट तक, एक्ट्रेस ने निश्चित रूप से अपने वीडियो में उम्दा परफॉरमेंस दी है ।
शेयर की गई इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा गया है कि आने वाले दिनों में कथक के वीडियोज बहुत अधिक होंगे । हम गॉर्जस एक्ट्रेस और उनके डांस फॉर्म्स को देखने के लिए बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं ।
















