अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रिलीज के दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई करने में पीछे नहीं हट रही है । पुष्पा 2 का हिंदी वर्जन अब तक कुल 704.25 करोड़ रू की कमाई कर चुका है । और इसलिए अब हिंदी सिनेमा के दिग्गज प्रोडक्शन हाउस, यशराज फिल्म्स ने अल्लू अर्जुन समेत पुष्पा 2 की पूरी टीम को ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बधाई दी है और फ़िल्म को वाइल्ड फायर बताया है ।

यशराज फिल्म्स ने पुष्पा 2 को बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दी बधाई और कहा- ‘वाइल्डफ़ायर’ ; अल्लू अर्जुन ने दिया रिएक्शन- “यह रिकॉर्ड YRF फिल्म द्वारा तोड़ा जाए”

YRF ने पुष्पा 2 की कमाई को बताया वाइल्ड फायर

वाईआरएफ ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को बधाई देते हुए लिखा, “रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बने होते हैं और नए रिकॉर्ड सभी को बेहतरी की ओर प्रेरित करते हैं । इतिहास को फिर से लिखने के लिए पुष्पा 2 की पूरी टीम को बधाई। फायर नहीं, वाइल्ड फायर!”

अल्लू अर्जुन ने YRF की इस पोस्ट का जवाब एक खूबसूरत शुभकामना के साथ दिया । उन्होंने लिखा, “थैंक्यू… यह बहुत सम्मानजनक है। आपकी शुभकामनाओं से मैं विनम्र महसूस कर रहा हूं। थैंक्यू, मैं अभिभूत हूं। उम्मीद करता हूं कि यह रिकॉर्ड जल्द ही एक दिल को छूने वाली वाईआरएफ फिल्म द्वारा तोड़ा जाएगा, और हम सभी सामूहिक रूप से उत्कृष्टता की ओर बढ़ेंगे ।”

वहीं रश्मिका ने भी YRF की इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, “Thank you @yrf.”