अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक भावुक कर देने वाला और सराहनीय ऐलान किया गया है । सोनू सूद ने घोषणा की है कि वे 500 वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक वृद्धाश्रम का निर्माण करवाएंगे, जो न केवल उन्हें आश्रय देगा, बल्कि सम्मान और देखभाल भरा जीवन भी सुनिश्चित करेगा।

सोनू सूद ने अपने जन्मदिन पर बेघर बुजुर्गों को दिया तोहफ़ा ; 500 बुज़ुर्गों के लिए किया वृद्धाश्रम का ऐलान

सोनू सूद ने सेवा करके सेलिब्रेट किया बर्थडे

सोनू सूद ने कहा, “जन्मदिन पर हर कोई तोहफे लेता है, लेकिन मुझे लगा कि अगर मैं किसी की ज़िंदगी बेहतर बना सकूं, तो वही मेरा सबसे बड़ा तोहफा होगा।” इस वृद्धाश्रम की योजना उन बुज़ुर्गों के लिए है, जिन्हें समाज और परिवार ने अकेला छोड़ दिया है।

यह आगामी वृद्धाश्रम उन बुज़ुर्गों के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक और स्नेहमय वातावरण तैयार करने का लक्ष्य रखता है, जिन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ा है या जिनका कोई सहारा नहीं है। सोनू सूद की यह योजना केवल आश्रय ही नहीं, बल्कि मेडिकल सुविधाएं, पौष्टिक भोजन और भावनात्मक समर्थन भी उपलब्ध कराएगी, ताकि उनके जीवन के अंतिम पड़ाव को गरिमा और सुकून लाने की उम्मीद करते हैं।

पिछले कुछ वर्षों से सोनू सूद ने महामारी के दौरान मजदूरों की मदद से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार जैसी कई ज़रूरतों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। अब उनका यह नया कदम एक बार फिर यह साबित करता है कि उन्हें सिर्फ पर्दे का नहीं, असल ज़िंदगी का हीरो क्यों कहा जाता है।

इस पहल को लेकर देशभर से सराहनाओं की बौछार हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग सोनू सूद को ‘नेशनल रियल हीरो’ और ‘मसीहा’ कहकर बधाई दे रहे हैं।