रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और इसमें एक ब्लॉकबस्टर होने के सभी तत्व मौजूद हैं। सबसे अलग है बॉलीवुड के वंडर बॉय टाइगर श्रॉफ, जो एसीपी सत्या के रूप में एक्शन फ़िल्म में एक बार फिर से द टाइगर इफेक्ट को पूरी तरह से दिखाने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने रोहित शेट्टी की कॉप-यूनिवर्स में सिंघम अगेन के साथ शानदार शुरुआत की है । ट्रेलर लॉन्च के मौके पर, टाइगर श्रॉफ के को-स्टार रणवीर सिंह ने यंगेस्ट एक्शन किंग की तारीफ़ की और खुद को उनका “बहुत बड़ा फैन” बताया । इसके अलावा रणवीर सिंह ने टाइगर को अपना ‘मैन क्रश’ भी बताया ।

Singham Again Trailer Launch: रणवीर सिंह ने टाइगर श्रॉफ को बताया अपना ‘मैन क्रश’ ; “वंडर बॉय टाइगर जितना स्किल्ड कोई नहीं है, यह माइकल जैक्सन की तरह डांस करता और ब्रूस ली की तरह लड़ता है”

रणवीर सिंह ने टाइगर श्रॉफ को बताया अपना 'मैन क्रश'

रणवीर ने सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर कहा, “शायद दुनिया में टाइगर, जितना स्पेशल और उनके जितना स्किल्ड कोई नहीं है । यह माइकल जैक्सन की तरह डांस और ब्रूस ली की तरह लड़ता है । मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूँ और आपके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूँ ।”

टाइगर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “शेर की मांद में घुसने वाला एक टाइगर, इन दिग्गजों के साथ मिलकर धमाका करने के लिए आभारी हूँ। 1 नवंबर को मिलते हैं” । इसके अलावा टाइगर ने रोहित शेट्टी का धन्यवाद देते हुए लिखा, “एक बाग़ी को पुलिस ऑफ़िसर बनाने के लिए थैंक्यू रोहित सर । कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने और इन सभी दिग्गजों के साथ लड़ने के लिए आभारी हूं”

रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे कई एक्टर्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस एक्शन फिल्म के अलावा, टाइगर श्रॉफ अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी बागी के चौथे इंस्टॉलमेंट के लिए भी तैयार हैं।