सिकंदर खेर इन दिनों अपनी लोकप्रिय वेब सीरिज़ आर्य के तीसरे सीजन आर्या 3 की शूटिंग कर रहे हैं । आर्या 3 में एक बार फिर सिकंदर खेर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ नज़र आएंगे । आर्या 3 की शूटिंग जयपुर से ख़त्म होकर अब मुंबई में चल रही है । शूटिंग से सिकंदर खेर ने सुष्मिता सेन के साथ एक फ़ोटो शेयर किया है जिसने शो के लिए प्रत्याशा और ज्यादा बढ़ा दी है ।

आर्या 3 सुष्मिता सेन के साथ सिकंदर खेर
आर्या 3 के सेट से सुष्मिता के साथ अपनी फ़ोटो शेयर कर सिकंदर ने लिखा, “दौलत हमेशा आपकी सेवा करने, रक्षा करने और सहारे के लिए मौजूद हैं। आर्या 3, दुग्गा दुग्गा और थैंक यू ।”
क्रू और कास्ट ने हाल ही में राजस्थान में शेड्यूल पूरा करने के बाद सीरिज की मुंबई में शूटिंग फिर से शुरू की । सिकंदर को राम माधवानी द्वारा संचालित शो के लिए अपार प्यार मिला है और शो की रिलीज़ के बाद से वह OTT की दुनिया के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक बन गए है । वह मोनिका ओ माय डार्लिंग और हाल ही में टूथ परी सहित एक के बाद एक हिट प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं ।
















