श्रद्धा कपूर की नवीनतम रिलीज स्त्री में अभिनेत्री बिल्कुल नए अवतार में नज़र आ रही है । बीते दिन रिलीज हुई स्त्री में श्रद्धा कपूर के अभिनय को दर्शकों और आलोचकों से अपार प्यार और प्रशंसा प्राप्त हो रही है। श्रद्धा कपूर की सुंदरता और उल्लेखनीय प्रदर्शन के कारण, देश भर से प्रशंसक इस खूबसूरत अभिनेत्री के प्रति अपना प्यार दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।

ये 'स्त्री' तो दिल को भा गई, श्रद्धा कपूर ने फ़ैंस के दिलों में बनाई स्पेशल जगह !

श्रद्धा कपूर पर फ़ैंस ने बरसाया प्यार

सोशल मीडिया पर फ़िल्म की रिलीज दिन की शाम एक अजीब सा हड़कंप मच गया जिसकी झलक ट्विटर पर भी देखने मिली जहाँ श्रद्धा भारत में मजबूती से ट्रेंड कर रही थी। कुछ इस तरह प्रशंसकों ने अभिनेत्री पर बरसाया अपना प्यार:

हाल ही में अभिनेत्री छिपकर पुरुषों के शिकार पर निकली थी और पुरुषों की तलाश में अभिनेत्री ने शहरभर में लोकप्रिय नाईट स्पॉट का दौरा किया था । इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान, श्रद्धा काले रंग के जम्पसूट और ऊंची हील वाले काले रंग के जूतों में बेहद हॉट दिख रही थी।

यह भी पढ़ें : लेट नाइट दिखा श्रद्धा कपूर का हॉट-सिजलिंग अवतार, छिपकर पुरुषों की तलाश में निकली 'स्त्री'

अभिनेत्री भी विरोधाभासी फिल्मों का चयन कर रही हैं, क्योंकि बट्टी गुल मीटर चालू एक 'सोशल कॉमेडी' है, स्त्री एक 'हॉरर कॉमेडी' है, जबकि साहो एक 'एक्शन फिल्म' है।