श्रद्धा दास जल्द ही हॉटस्टार की नई थ्रिलर सीरीज़ सर्च: द नैना मर्डर केस (निर्देशक रोहन सिप्पी, निर्माता अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट) में नज़र आएंगी । निर्देशक रोहन सिप्पी, निर्माता अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा  निर्मित यह सीरिज 10 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। इस रोमांचक सीरीज़ में वह ‘रक्षा’ का किरदार निभा रही हैं, जो एक राजनीतिक कैंपेन मैनेजर है। महत्वाकांक्षी और चतुर होने के साथ-साथ यह किरदार अपनी निजी असुरक्षाओं और जीवन की कमजोरियों से भी जूझता है। इसी जटिलता और गहराई के कारण श्रद्धा का यह रोल कहानी का एक अहम हिस्सा बन जाता है।

खाकी: द बिहार चैप्टर फेम श्रद्धा दास का थ्रिलर सीरिज सर्च: द नैना मर्डर केस में अलग तरह का रोल

श्रद्धा दास सर्च: द नैना मर्डर केस में

श्रद्धा बताती हैं कि इस रोल में लगातार नए ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रक्षा के व्यक्तित्व की नई-नई परतें सामने आती हैं। यह केवल एक राजनीतिक किरदार नहीं है, बल्कि इंसानी भावनाओं, महत्वाकांक्षाओं और डर का भी गहरा मेल है। 35–40 साउथ फिल्मों में काम करने के बाद, खाकी: द बिहार चैप्टर और खाकी: द बंगाल चैप्टर जैसी सीरीज़ और सनम तेरी कसम जैसी फिल्म (जो इस साल फिर से रिलीज़ हो रही है) के बाद, यह उनके करियर का एक बड़ा और परफॉर्मेंस-ड्रिवन रोल है।

इस सीरीज़ में श्रद्धा को बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। कॉन्कना सेन शर्मा, शिव पंडित, ध्रुव सहगल और सूर्या शर्मा जैसे टैलेंटेड एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए बड़ा सम्मान है। वहीं निर्देशक रोहन सिप्पी और प्रोडक्शन हाउस अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

श्रद्धा कहती हैं “अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने अब तक इंडियन OTT स्पेस को कई बेहतरीन शो दिए हैं और इस बार भी अनुभव शानदार रहा।”

सर्च: द नैना मर्डर केस सिर्फ एक थ्रिलर नहीं बल्कि किरदारों की परतों और इंसानी भावनाओं का गहरा चित्रण है। श्रद्धा दास का रोल इसमें एक अहम मोड़ लेकर आता है, जो दर्शकों को बांधे रखेगा। 10 अक्टूबर को हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली यह सीरीज़ श्रद्धा दास के करियर का एक और माइलस्टोन साबित हो सकती