48 साल की उम्र में बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने सुपरहॉट लुक से हर किसी को इंप्रैस कर देती हैं । शिल्पा शेट्टी अपनी फिट बॉडी का राज योग और अच्छी डाइट को बताती हैं । शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकाल कर वेकेशन एंजॉय कर रही हैं । अपने इसी वेकेशन की एक झलक शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वह मोनोकिनी लुक में अपने बिकिनी फ़िगर को   फ्लॉन्ट कर रही हैं ।

प्रिटेंड कट-आउट मोनोकिनी में शिल्पा शेट्टी ने फ्लॉन्ट किया अपना परफ़ेक्ट बिकिनी फ़िगर ; फ़ैंस बोले- “शिल्पा और अनिल कभी बूढ़े नहीं हो सकते”

शिल्पा शेट्टी का बिकिनी फ़िगर

अपने स्लिम ट्रिम फिगर के लिए जानी जाने वालीं शिल्पा इन दिनों इटली में घूम रही हैं और यहां से उन्होंने अपनी बेहद ग्लैमरस तस्वीर शेयर की हैं । इटली के Tuscany में क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रहीं शिल्पा ने सेक्सी पोज देकर अपने फ़ैंस को क्रेज़ी कर दिया है । प्रिंटेड कट आउट मोनोकिनी, सनग़्लासेस और खुले लहराते बालों में शिल्पा का बिकिनी फ़िगर क़हर ढा रहा है ।

शिल्पा ने अपने इस स्विमसूट लुक को शेयर करते हुए लिखा, “नैचुरल थर्मल स्प्रिंग वॉटर के साथ टस्कनी की धूप सेंकते हुए, ये जगह किसी स्वर्ग की तरह है, जो पिछले 3 हजार साल से पवित्र जल के लिए प्रसिद्ध है, जो धरती के बीच से निकलता है । जो भी इस हॉट स्प्रिंग वॉटर के सम्पर्क में आता है उन्हें स्वास्थ्य को लेकर काफी फायदा भी मिलता है । इसे अनुभव करके मैं खुद को काफी लकी और सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं ।

शिल्पा के इस लुक को लोग काफ़ी पसंद कर रहे हैं । साथ ही कुछ यूज़र्स लिख रहे हैं, “शिल्पा और अनिल कभी बूढ़े नहीं हो सकते

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा जल्द ही रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स में सुपरकॉप अवतार में दिखाई देंगी, जो एक आगामी पुलिस एक्शन ड्रामा स्ट्रीमिंग सीरीज है । इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं।