शांतनु माहेश्वरी जल्द ही आलिया भट्ट अभिनीत संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी से बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है । यह बात सभी जानते है कि भंसाली के साथ काम करने वाला हर एक अभिनेता फिल्मों में सफलता हासिल करता है । अब शांतनु माहेश्वरी भी इसी सफलता के रास्ते पर निकल पड़े है । फिल्म के हाल ही में रिलीज़ हुए गीत 'जब सैंया' में आलिया के साथ अपने शानदार अभिनय और कमाल की केमिस्ट्री की एक झलक में शांतनु माहेश्वरी ने सभी को इंप्रेस कर दिया ।

संजय लीला भंसाली की आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने पर शांतनु माहेश्वरी ने जताई खुशी, कहा- ‘मेरा सपना सच हो गया’

शांतनु माहेश्वरी का बॉलीवुड डेब्यू

भंसाली की फ़िल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए शांतनु ने कहा, “भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हर कलाकार संजय लीला भंसाली सर को सम्मान से देखते हैं । वो पेरफ़ेक्शन की मूरत है । यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि उनके निर्देशन में बनी गंगूबाई काठियावाड़ी में डेब्यू करने का अवसर मिला। इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूँगा ,मुझे पता है कि लोग अपने सही डेब्यू का कितना इंतजार करते रहते है। मैं यह भी नहीं कह सकता कि यह मेरे लिए एक सपने के सच होने के बराबर है क्योंकि ऐसे महान फिल्ममेकर के साथ काम करना बहुत ही दुर्लभ है, जो एक अभिनेता को एक ऐसे स्थान पर बैठा देते है जिसकी वो कभी कल्पना भी नहीं करता ।”

संजय लीला भंसाली और डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) द्वारा निर्मित, यह फिल्म 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है ।