अक्षय कुमार और रितेश देशमुख हाल ही में सुपरहिट फ़िल्म हाउसफ़ुल 4 में नजर आए थे । दोनों की जबरदस्त कॉमेडी ने दर्शकों को खूब हंसाया । और अब रितेश देशमुख अपनी आगामी फ़िल्म मरजावां के प्रमोशन में बिजी हो गए है । हाल ही में रितेश देशमुख अपनी मरजावां की स्टार कास्ट-सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रकुल प्रीत सिंह के साथ कपिल शर्मा के शो, द कपिल शर्मा शो में पहुंचे । यहां सभी ने खूब मस्ती की । मरजावां की स्टार कास्ट कपिल शर्मा के मजेदार सवालों के जवाब भी मजेदार अंदाज में देती हुई नजर आई । शो के दौरान रितेश देशमुख ने अपने हाउसफ़ुल 4 के को-स्टार अक्षय कुमार की नकल भी उतारी ।

कपिल शर्मा के शो में रितेश देशमुख ने की अक्षय कुमार की मिमिक्री
कपिल ने अपने सो्शल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रितेश अक्षय की तरह चलते हुए नजर आ रहे है । उसमें रितेश बता रहे हैं जब अक्षय अपने दोस्तों से मिलते हैं कैसे करते है । रितेश की इस मिमिक्री को देख शो में मौजूद हर कोई अपनी हंसी रोक नहीं पाता है ।
मरजावां के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में आई स्टार कास्ट का ये एपिसोड जल्द ही ऑनएयर होगा । जिसकी एक झलक कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर दिखाकर दर्शकों को उस एपिसोड के लिए और उत्साहित कर दिया है ।
यह भी पढ़ें : The Kapil Sahrma Show: कपिल शर्मा के शो में रितेश देशमुख ने खोला अक्षय कुमार का एक 'सीक्रेट'
मरजावां की बात करें तो, इस फ़िल्म में सिद्धार्थ और रितेश के बीच खतरनाक एक्शन देखने को मिलेगें । इस फ़िल्म में रितेश बौने का किरदार निभा रहे है । यह फ़िल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















