रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी जल्द ही फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं । फ़िल्म गलियारों में उनके शुरुआत की चर्चा जोरों पर है। राशा शुरुआत से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी और जब वह 12वीं में थी तभी उन्होंने आजाद की शूटिंग शुरू कर दी थी । अब जबकि राशा थडानी फ़िल्म आज़ाद से अपना डेब्यू करने जा रही हैं ऐसे में उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया है । जिसका सबूत वायरल हुए एक वीडियो में देखने को मिल रहा है । जिसमें राशा थडानी अपनी पहली फ़िल्म आजाद के सेट पर 12वीं बोर्ड एग्ज़ाम्स की तैयारी करती हुई नज़र आ रही है ।

बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने आजाद के सेट पर की 12वीं बोर्ड एग्ज़ाम्स की तैयारी ; एक्टिंग के लिए पढ़ाई को नहीं किया इग्नोर- वायरल हुआ वीडियो

राशा थडानी ने आजाद के सेट पर की एग्जाम की तैयारी

वायरल वीडियो में राशा अपनी वैनिटी वैन में तैयार होते हुए पढ़ाई भी कर रहीं हैं । वीडियो की शुरुआत में उन्हें शॉट के मेक-अप और हेयर स्टाइलिंग करते हुए दिखाया जाता है । इसके साथ ही टेबल पर वह एक किताब पढ़ती हुई नजर आती हैं । राशा फ़िल्म के शॉट के लिए तैयार होती हैं। फिर उनसे पूछा जाता है कि आप क्या कर रहे हैं ? राशा कहती हैं, “मैं पढ़ाई कर रही हूँ । मेरे बोर्ड एग्जाम आने वाले हैं, जिसे शुरू होने में 10 दिन से कम समय रह गया है। और मेरा पहला पेपर जियोग्राफी (भूगोल) है ।”

आजाद की बात करें तो, अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित, इस फ़िल्म में राशा के साथ अमन देवगन भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं । राशा और अमन के अलावा आजाद में अजय देवगन और डायना पेंटी भी पावरफुल भूमिका में नजर आने वाले हैं । रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म प्यार और वफ़ादारी की एक गहन कहानी दिखाने का वादा करती है। फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार ।