राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी की स्त्री 2 अपनी रिलीज से बस कुछ ही दिन दूर है ऐसे में फ़िल्म के लिए प्रत्याशा बढ़ती जा रही है । फ़िल्म के ट्रेलर से लेकर गानों तक लोगों के बीच काफ़ी बज क्रिएट हो गया है और अब मेकर्स ने फ़िल्म का एक और डांस नंबर ‘आई नहीं’ लॉन्च कर दिया है । इस गाने में राजकुमार राव ने अपने शानदार डांस मूव्स ने धमाल मचा दिया है ।

स्त्री 2 के गाने में राजकुमार राव के डांस मूव्स
स्त्री 2 न सिर्फ राव की सबसे बड़ी हिट बनने के लिए तैयार है बल्कि यह अभिनेता को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार है। साल 2024 में राव अब तक तीन अलग-अलग रंगों में दिखे। जहां, उन्होंने 'श्रीकांत' में एक इम्पैर्ड इंडस्ट्रीयलिस्ट की भूमिका निभाई और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में अपने रोल से शानदार प्रदर्शन किया, वहीं बिक्की के रूप में अभिनेता दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। तीन फिल्मों में राव की तीन अलग-अलग भूमिकाएँ एक्टर की वर्सेटिलिटी का प्रमाण हैं और यही कारण है कि उन्हें मोस्ट पावर पैक्ड परफ़ॉर्मर के रूप में सम्मानित किया जाता है।
















