पिछले कुछ दिनों से देश में अल्लू अर्जुन की पुष्पा का जादू देखने को मिल रहा है । दरअसलनिर्माताओं ने दर्शकों को एक वीडियो एसेट के साथ उत्साहित कर दिया है, जिसने पुष्पा की तलाश पर एक नई बातचीत को बढ़ावा दिया है और ऐसे में दर्शक यह सोचकर पागल हो रहे हैं कि उन्हें आगे और क्या देखने मिलने वाला  है । फ़ाइनली  अल्लू अर्जुन की फ़िल्म के मेकर्स ने पुष्पा 2: द रूल का दमदार  पोस्टर रिलीज़ कर दिया है ।

पुष्पा 2: द रूल के फ़र्स्ट लुक में अल्लू अर्जुन का दिखा ‘फायर’ अवतार ; हाथ में चूड़ियों के साथ बंदूक़ और साड़ी पहने ‘पुष्पाराज’ के अनदेखे लुक ने बढ़ाई जिज्ञासा

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का दमदार पोस्टर

लंबे इंतजार के बाद, वह दिन आ गया है, और पुष्पा 2 द रूल का पोस्टर आखिरकार जारी किया गया है जो असल  में पुष्पा कोफ्लावर नहीं फायर हैइस बात को हर मायने में सही ठहराता है । पोस्टर में आइकन स्टार अल्लू अर्जुन उर्फ पुष्पराज को सबसे ऊपर दिखाया गया है । यह बहुत अलग और अनोखा, पोस्टर दिखने में असल में हटकर है और कुछ ऐसा है जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है ।

साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक होने के नाते, पुष्पा 2 द रूल के निर्माताओं ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। फिल्म जिस तरह का आक्रोश दर्शकों के बीच देखने के साथ देश भर में सुर्खियां बटोर रही है, ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह देश में इतिहास रचने के लिए तैयार है ।

पुष्पा 2 द रूल सुकुमार द्वारा निर्देशित है, जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है।