अभिनेता प्रियांशु पैन्यूली ने हाल ही में अपने जीवन के एक बेहद निजी अनुभव के बारे में खुलकर बात की, जिसने उन्हें उनकी नियमित फिटनेस लाइफ से कुछ समय के लिए दूर कर दिया था। प्रियांशु पैन्यूली ने बताया कि उन्हें हर्निया की सर्जरी करानी पड़ी थी, जिसके चलते उन्हें अपनी सख्त वर्कआउट रूटीन से ब्रेक लेना पड़ा।

सर्जरी के कारण वर्कआउट रूटीन से ब्रेक लेने के बाद प्रियांशु पैन्यूली ने इस तरह फिर से शुरू की अपनी फिटनेस जर्नी

प्रियांशु पैन्यूली की फिटनेस जर्नी

फिटनेस हमेशा प्रियांशु की जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है, लेकिन इस अचानक आई हेल्थ प्रॉब्लम ने उन्हें ये समझाया कि शरीर की बात सुनना और उसे भरपूर आराम देना कितना ज़रूरी है। प्रियांशु ने अपनी रिकवरी को प्राथमिकता दी, खुद को वक्त दिया ताकि वह ठीक से आराम कर सकें और पहले से ज्यादा मज़बूत होकर वापसी कर सकें।

इस अनुभव को शेयर करते हुए प्रियांशु ने कहा, “फिटनेस मेरी जिंदगी का ऐसा हिस्सा है जिससे मैं कभी समझौता नहीं करता। लेकिन जब मुझे हर्निया डायग्नोज़ हुआ, तब मुझे सर्जरी करानी पड़ी और अपनी एक्सरसाइज बिल्कुल छोड़नी पड़ी। ये आसान नहीं था — ना दिमागी तौर पर और ना ही शारीरिक तौर पर। रिकवरी दर्दभरी थी, लेकिन मुझे समझ आया कि कभी-कभी सबसे बहादुरी का काम होता है रुक जाना। मैंने खुद को बिना किसी गिल्ट के आराम करने दिया। सेहत सबसे पहले आती है। जब आप पूरी तरह ठीक हो जाते हैं तो आप नई ऊर्जा के साथ वापसी कर सकते हैं — और अब मैं यही कर रहा हूं।”

प्रियांशु की यह ईमानदार बात याद दिलाती है कि चाहे कोई कितना भी अनुशासित क्यों न हो, कभी-कभी मुश्किलें आती हैं, लेकिन सबसे जरूरी है कि हम धैर्य, हौसले और खुद से प्यार के साथ रिकवरी करें।

अब प्रियंशु पूरी तरह फिट हैं और धीरे-धीरे फिर से अपनी फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं। नई ऊर्जा और अपने शरीर की ज़रूरतों को और बेहतर समझकर वह सही तरीके से अपनी ताकत वापस बना रहे हैं।

ट्रेनिंग फिर से शुरू करने की तैयारी में प्रियंशु अपने फैंस को यह दिखा रहे हैं कि कमजोरी और ताकत को साथ लेकर चलना ही असली जीत है — यही उनकी फिटनेस जर्नी और जिंदगी की सोच को परिभाषित करता है।