पैन-इंडिया हॉरर-फैंटेसी ड्रामा द राजा साहब जिसमें प्रभास लीड रोल में नजर आने वाए हैं, का क्रेज हर अपडेट के साथ आसमान छू रहा है। पहले ग्लिम्प्स और टीज़र के लॉन्च के बाद, फैंस बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे और अब वो इंतजार खत्म होने वाला है। यह बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 29 सितंबर को शाम को ही रिलीज़ किया जाएगा।

प्रभास की द राजा साहब ट्रेलर लॉन्च बनेगा महोत्सव
इस खास मौके पर ट्रेलर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 105 थिएटर्स में मैस स्क्रीनिंग के जरिए दिखाया जाएगा, जिसमें प्रमुख शहर जैसे विशाखापत्तनम, तिरुपति और कुरनूल शामिल हैं। हर थिएटर, जिसकी क्षमता लगभग 600 है, फैंस से भर जाएगी और यह लॉन्च एक भव्य त्योहारी उत्सव में बदल जाएगा। थिएट्रिकल स्क्रीनिंग के साथ-साथ, ट्रेलर पीपल मीडिया फैक्ट्री के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज़ किया जाएगा, ताकि हर जगह फैंस उत्सव में शामिल हो सकें।
पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले टीजी विश्व प्रसाद द्वारा प्रोड्यूस की जा रही द राजा साहब बड़े पैमाने पर बनाई गई है और यह पांच भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी। थमन एस द्वारा संगीतबद्ध, इस एंटरटेनर में सुपरनेचुरल थ्रिल्स, quirky कॉमेडी और प्रभास की रिबेल स्टार करिश्मा का धमाकेदार संगम देखने को मिलेगा।
फिल्म में संजय दत्त, ज़रीना वाहब, निधि अगरवाल, मालविका मोहनन, बोमन ईरानी और ऋद्धि कुमार जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं।
















