बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं लेकिन इस खास मौके पर वे अपने परिवार के साथ मुंबई में नहीं बल्कि दिल्ली में हैं । कोरोना वायरस के कारण देश में लगे 21 दिन के लॉकडाउन के चलते जया बच्चन समय पर मुंबई नहीं आ पाईं और दिल्ली में ही रह गई । आज जबकि उनका जन्मदिन है तो उनका पूरा परिवार उन्हें बहुत मिस कर रहा है । उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने अपनी मां को याद करते हुए एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर लिखा है । अभिषेक बच्चन ने इसी मैसेज के साथ अपनी मां को बर्थडे विश भी किया है ।

अभिषेक बच्चन ने मैसेज लिखकर किया बर्थडे विश
अभिषेक ने अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए लिखा, “हर बच्चे का फेवरेट शब्द 'मां' होता है मेरा भी...हैप्पी बर्थडे मां । आप दिल्ली में लॉकडाउन की वजह से फंस गई हैं और हम सब यहां मुंबई में हैं । हम आपको हर पल याद कर रहे हैं और आप हमारे दिल में हैं । आई लव यू ।”
श्वेता बच्चन ने भी शेयर की बचपन की फ़ोटो
अभिषेक के अलावा श्वेता ने भी अपनी मां को याद करते हुए एक बचपन की तस्वीर शेयर की है जिसमें श्वेता और अभिषेक बच्चे थे । श्वेता ने लिखा, “मैं अपने दिल में हमेशा आपको लेकर घूमती हूं । कहीं भी चली जाऊं लेकिन उसके बिना नहीं । हैप्पी बर्थडे मम्मा । आई लव यू ।”
यह भी पढ़ें : शाहरुख खान-सुजॉय घोष की फ़िल्म बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन को मिला लीड रोल
वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिषेक जल्द ही बीग बुल और बॉब बिश्वास में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे ।
















