
जैसा की हम सभी जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत बहुत जल्द क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएम धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आएंगे । महेंद्र सिंह धोनी ने खुद इस फ़िल्म का ट्रेलर जालंधर के एक कॉलेज में लॉंच किया । फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद हर किसी के जेहन में एक सवाल कौंध रहा है कि आखिर फ़िल्म के मेकर्स ने ट्रेलर लॉंच के लिए जालंधर को ही क्यों चुना ।
इस बात का खुलासा खुद महेंद्र सिंह धोनी ने किया, और बताया कि चूंकि जालंधर क्रिकेट के बल्ला बनाने के लिए प्रसिद्द है इसलिए इसी जगह को ट्रेलर रिलीज के लिए चुना गया और इसका सुझाव भी खुद धोनी ने ही दिया था । इतना ही नहीं धोनी ने विद्यार्थियों की मांग पर यहां अपना लोकप्रिय हेलीकॉप्टर शॉट भी दिखाया ।
इस कार्यक्रम के बाद फ़िल्म के बारें बात करते हुए धोनी ने कहा कि जिस तरह से बायोपिक में उन्हें दिखाया गया है उसको देखकर वह बहुत खुश हैं और साथ ही सुशांत के दमदार अभिनय की भी धोनी ने जमकर तारीफ़ की ।
Yeh utha balla aur laga sixxx! @msdhoni #MSDhoniTrailerLaunch @ArunPandey99 @Inspired_Films pic.twitter.com/JO6sY5OsK5
— Fox Star Hindi (@foxstarhindi) August 10, 2016
















