कियारा आडवाणी ने यशराज फिल्म्स (YRF) की स्पाई यूनिवर्स में अपनी पहली फिल्म वॉर 2 के ज़रिए शानदार एंट्री की है। हर किरदार के साथ खुद को नए अंदाज़ में पेश करने वाली कियारा इस बार एक नई, बोल्ड और ताज़ा ऊर्जा लेकर आई हैं, जो उनके फिल्मी करियर की अब तक की सबसे अलग छवि दिखाती है ।

वॉर 2 में कियारा आडवाणी का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार ; स्पाई यूनिवर्स में एंट्री के साथ पहली बार दिया क्लोज बिकिनी शॉट

कियारा आडवाणी ने पहली बार दिया बिकिनी शॉट

टीज़र शेयर करते हुए कियारा ने लिखा, “इसमें बहुत सारी चीज़ें पहली बार हुई हैं— पहली YRF फिल्म, पहली एक्शन फिल्म, पहली बार इन दो ज़बरदस्त हीरोज़ के साथ,पहली बार अयान के साथ काम, और हाँ, पहली बार बिकिनी शॉट, ये रहा टीज़र, उम्मीद है अगस्त के लिए आपको एक्साइटेड कर दिया होगा!”

41d0f67f-6004-4cbe-82c2-fdc9516b5d83

हालाँकि उनके किरदार की जानकारी अभी गोपनीय रखी गई है, लेकिन उनकी पहली झलक ने ही दर्शकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है।

टीज़र में कियारा आडवाणी अब तक के अपने सबसे हॉट अवतार में नज़र आती हैं, जहाँ उनका बिकिनी लुक सबका ध्यान अपनी ओर खींचता है। उनकी शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और ऋतिक रोशन के साथ जलती केमिस्ट्री की झलकें उन्हें टीज़र की सबसे बड़ी आकर्षण बना देती हैं।

हालाँकि फिल्म की कहानी अभी पूरी तरह से सामने नहीं आई है, लेकिन इतना साफ है कि कियारा का किरदार फिल्म की थ्रिल और एक्शन से भरी कहानी में एक अहम भूमिका निभाने वाला है।