कपिल शर्मा, जो इन दिनों दुबई में अपने शो द कपिल शर्मा शो की लाइव परफॉर्मेंस देने के लिए गए हुए हैं, का शो न केवल दर्शकों बल्कि सेलिब्रिटीज भी पहली पसंद बन गया है । और इसलिए कपिल का शो, द कपिल शर्मा, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी आगामी फ़िल्म के प्रमोशन का भी बेहतरीन प्लेटफ़ॉर्म बन गया है । हाल ही में कपिल शर्मा के शो में जवानी जानेमन की स्टार कास्ट सैफ़ अली खान और अलाया फ़र्नीचरवाला अपनी फ़िल्म का प्रमोशन करने पहुंची ।

कपिल शर्मा के शो में सैफ़ अली खान जवानी जानेमन का प्रमोशन करने पहुंचे
अपनी फ़िल्म जवानी जानेमन के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में आए सैफ़ ने शो के दौरान काफ़ी मस्ती की । इतना ही नहीं शो के दौरान सैफ़ ने अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ फ़्लर्ट करने के लिए शो के होस्ट कपिल की खिंचाई भी की । पहले आपको बता दें कि एक महीना पहले करीना, अपनी गुड न्यूज स्टार कास्ट अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी के साथ कपिल के शो में पहुंची । जहां कपिल ने अपने चिर-परिचित अंदाज में करीना के साथ जमकर फ़्लर्ट किया ।
यह भी पढ़ें : 'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा ने दिखाया अपना एक और छुपा हुआ टेलेंट
सैफ़ ने कपिल की खिंचाई करते हुए कहा कि, आखिर उन्होंने उनकी खूबसूरत पत्नी के साथ इस तरह खुलेआम फ्लर्ट कैसे किया ? इसके बाद कपिल ने सैफ़ के सामने हाथ जोड़े और अपने अंदाज में सफ़ाई देते हुए कहा कि, वो केवल सैफ मियां की पत्नी के साथ ही नहीं बल्कि हर स्टार की पत्नी के साथ फ्लर्ट करते हैं । बस इसके बाद वहां मौजूद सभी ठहाका मारकर हंसने लगे ।
















