
जुड़वा 2 के निर्माताओं ने गणपति बाप्पा के आशीर्वाद के साथ फिल्म शुरू करने का फैसला किया है । 'सुनो गणपति बप्पा मोरया' गीत न केवल वरुण धवन के टपोरी अवतार राजा का परिचयात्मक परिदृश्य हैं, बल्कि 'जुड़वा 2' का महूर्त शॉट भी है । इस गाने में वरुण धवन कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की धुन पर थिरकते हुए नज़र आये । इस पूरे गान को एक गणपति पंडाल के विस्तृत सेट पर फ़िल्माया गया है ।
बीटीएस में अभिनेता ने 'सुनो गणपति बप्पा मोरया' को अन्य गणपति गीतों से अलग बताते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, "इस गीत को अन्य भक्ति गीतों से अलग बनाना चाहते थे । आमतौर पर गणपति गीत भक्तिमय होते हैं, यह भी भक्तिपूर्ण गीत है लेकिन एक मजेदार मोड़ के साथ जहाँ हमने गणपति को मेरे सबसे अच्छे दोस्त की तरह पेश किया है और मैं उनसे बात भी करता हूं ।"
जुड़वा 2, 1997 में आई सलमान खान अभिनीत जुड़वा का नया संस्करण है । साजिद नडियाडवाला की जुड़वा 2 मूल फिल्म की ही तरह एक्शन, नाटक, हास्य और रोमांस से लबरेज होगी ।
जुड़वा 2 का ट्रेलर अपने उत्तम डॉयलोग से आपको हँसी से लॉट-पॉट कर देंगे । "चलती है क्या 9 से 12", "सुनो गणपति बप्पा मोरया", "ऊंची है बिल्डिंग 2.0" और "आ तो सही" ने हर किसी को अपनी धुन पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया है ।
साजिद नाडियादवाला की जुड़वा 2 को डेविड धवन द्वारा निर्देशित किया गया है जिसमे वरुण धवन राजा और प्रेम के सदाबहार किरदार में नज़र आएंगे और जैकलीन फर्नांडीज और तापसी पन्नू मूल फ़िल्म से करिश्मा कपूर और रंभा की भूमिका अदा करती हुई नज़र आएंगी । सदाबहार क्लासिक को एक समकालीन मोड़ के साथ देखने के लिए हर कोई काफी उत्साह है ।
साजिद नाडियादवाला द्वारा निर्मित, डेविड धवन द्वारा निर्देशित, फ़िल्म जुड़वा 2 को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और नडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा । यह फ़िल्म 29 सिंतबर को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















