अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी हमेशा मानसिक और शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं । हाल ही में जैकी भगनानी ने बारामती पावर मैराथन में स्वस्थ जीवनशैली पर अपने विचार प्रतिभागियों के साथ साझा किए । साथ ही उन्हें टिप्स देते हुए अपनी फिटनेस जर्नी से इंस्पायर भी किया ।

जैकी भगनानी ने किया इंस्पायर
जैकी ने इस बात पर जोर दिया कि फिटनेस क्रैश डाइट्स जैसे शॉर्टकट्स से नहीं आती है, बल्कि यह एक जर्नी है जो निरंतरता और अनुशासन से आती है । इसके अलावा जैकी ने इनएक्टिव लाइफस्टाइल को ब्रेक करने की भी सलाह दी ।

उन्होंने कहा, “हम ऐसे समय में जी रहे हैं जब एक निष्क्रिय जीवनशैली सामान्य बन गई है। बहुत से लोग अपने डेस्क पर झुके हुए घंटों बिताते हैं और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे समय में, अपने आप का और अपनी सेहत के प्रति प्रतिबद्ध होना बहुत महत्वपूर्ण है। हो सकता है कि आप शुरुआत में मैराथन न दौड़ पाएं, लेकिन आप हर रोज़ कुछ समय व्यायाम करने, टहलने के लिए निकाल सकते हैं और निष्क्रिय जीवनशैली के पैटर्न को तोड़ सकते हैं ।”
















