एस एस राजामौली ने कल अपनी बहुप्रतिक्षित फ़िल्म आरआरआर के मोशन पोस्टर और टाइटल लोगो को रिलीज कर दिया । आरआरआर के मोशन में जूनियर एनटीआर और राम चरण का दमदार अवतार देखने को मिला । और अब आरआरआर के अभिनेता राम चरण ने ट्विटर पर भी अपना डेब्यू कर लिया है ।
राम चरण का ट्विटर डेब्यू
चिरंजीवी के बेटे और साउथ के सुपरस्टार राम चरण ने ट्विटर पर अपने आगाज के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग की मदद के लिए 70 लाख रु डोनेट करने का ऐलान किया है । राम चरण ने ट्वीट कर इस बात का जानकारी दी । उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ''उम्मीद करता हूं कि इस ट्वीट से आपको सही सेहत मिले, इस मुश्किल घड़ी में गुरू पवन कल्याण से मुझे प्रेरणा मिली । मैं भी अपनी क्षमता के अनुसार सरकार को इस आपदा से लड़ने में अपना सहयोग देना चाहता हूं । आप लोग घर पर रहे हैं और सुरक्षित रहें ।''
Hope this tweet finds you in good health. At this hour of crisis, inspired by @PawanKalyan garu, I want to do my bit by contributing to aid the laudable efforts of our governments...
Hope you all are staying safe at home! @TelanganaCMO @AndhraPradeshCM @PMOIndia @KTRTRS pic.twitter.com/Axnx79gTnI
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) March 26, 2020
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के सीएम केसीआर और एपी सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी द्वारा घातक कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में किए गए प्रयासों की सराहना भी की है।
आरआरआर की बात करें तो, यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एस.एस. राजामौली की पहली फिल्म भी है । डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है ।
फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे ।
















