बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके को टीम फाइटर ने सेलिब्रेट किया और फैन्स और ऑडियंस के लिए फिल्म सेस्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानियाके रूप में ऋतिक रोशन की लुभावनी जर्नी की एक दिलचस्प झलक रिलीज़ की है ।

Hrithik Roshan Birthday Special: फाइटर में ऋतिक रोशन का स्क्वाड्रन लीडर ‘शमशेर पठानिया’ के रूप में इंप्रेसिव ट्रांसफ़ॉर्मेशन-watch

ऋतिक रोशन का 50वां जन्मदिन

ये बीटीएस वीडियो ऋतिक रोशन के एक एयर वॉरियर में ट्रांसफॉर्मेशन के जरिए एक रोलरकोस्टर राइड है। इसमें उन्हें किरदार में सहजता से ढलते हुए देखना शानदार है, हालांकि साथ ही ये वीडियो बिहाइड- -सीन की गई एक्टर की मेहनत और दृढ़ संकल्प की अनकही कहानी भी उजागर करती है। ऋतिक का समर्पण तब चमकता है जब वह गहन वर्कआउट करते है, जिसके वजह से उनका ट्रांसफॉर्मेशन और भी प्रभावशाली दिखता है।

टीम फाइटर ने सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन को शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो साझा किया, “वह हर समय स्क्रीन को रोशन कर देते हैंउनका स्टाइल, करिश्मा और डैशिंग उपस्थिति की कोई सीमा नहीं है। हैप्पी बर्थडे पैटी, #HrithikRoshan #Fighter Forever ?? #FighterOn25thJan”

उनके लाजवाब स्टाइल से लेकर आकर्षक डांस मूव्स तक, स्क्वाड्रन लीडर का  शांत और गंभीरता से भरी आभा के साथ यह वीडियो ऋतिक की अभिनय क्षमता का एक मास्टरक्लास है। यह सिर्फ आश्वस्त करने वाला नहीं है, बल्कि दीवाना कर देने वाला है। यह वीडियो साफ कर देता है कि कोई भी पैटी के किरदार को इतनी कुशलता और दृढ़ विश्वास के साथ नहीं निभा सकता था ।

ऐसे में जैसे-जैसे गणतंत्र दिवस करीब आ रहा है, इस फिल्म को देखने की चाहत भी तेज हो रही है क्योंकि फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी । फाइटर सिनेमाई प्रतिभा, देशभक्ति और एड्रेनालाईन-पंपिंग एक्शन के अद्वितीय मिश्रण के साथ सिल्वर स्क्रीन की शोभा बढ़ाने का वादा करता है। टीम फाइटर द्वारा तैयार किए गए जीवन से भी बड़े अनुभव में डूबने के लिए तैयार हो जाइए ।