दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा और अनन्या पांडे की एडल्ट मॉर्डन रिलेशनशिप पर बेस्ड फ़िल्म गहराइयां 11 फ़रवरी को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर डायरेक्ट रिलीज हो चुकी है । थिएटर की बजाए डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज हुई गहराइयां को लोग काफ़ी पसंद कर रहे हैं । इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण के, गली बॉय फ़ेम सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कई सारे बोल्ड और इंटीमेट सीन्स हैं । क्योंकि यह फ़िल्म एडल्ट रिलेशनशिप पर बेस्ड है इसलिए इसलिए इसमें कुछ हाई-ऑक्टेन इंटीमेट सीन्स भी हैं । गहराइयां के प्रमोशन के लिए फ़िल्म की स्टार कास्ट ने पानी की गहराई में डूब कर यानी अंडरवॉटर फ़ोटोशूट करया जिसकी झलक उन्होंने अब अपने सोशल मीडिया पर दी है ।

गहराइयां स्टार अनन्या पांडे और दीपिका पादुकोण का अंडरवॉटर फ़ोटोशूट
दीपिका, अनन्या, सिद्धांत और धैर्य का ये अंडरवॉटर फ़ोटोशूट गहराइयां के प्रमोशन का हिस्सा है । इस अंडरवॉटर शूट में जहां अनन्या सफ़ेद कलर की बिकिनी में अंडरवॉटर पोज देती हुई नजर आ रही है । अपने इस अंडरवॉटर बिकिनी लुक को शेयर कर अनन्या ने खुद के लिए लिखा, ‘जलपरी’

वहीं दीपिका भी ऑरेंज कलर की बिकिनी में अंडरवॉटर पोज देती हुई नजर आ रही है । अपने इस फ़ोटो को शेयर कर दीपिका ने लिखा, ‘कभी-कभी, सबसे सुरक्षित जगह पानी के भीतर होती है ।’

इसके अलावा फ़िल्म के मेल लीड एक्टर सिद्धांत और धैर्य ने भी अंडरवॉटर फ़ोटोशूट करवाया ।
गहराइयां के इंटीमेट सीन को फ़िल्माने का पूरा क्रेडिट जाता है इंटिमेसी डायरेक्टर डार गै (Dar Gai) को जिसका मेंशन फ़िल्म के पोस्टर में भी किया गया है ।
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी गहराइयां को शकुन बत्रा ने डायरेक्ट किया है । गहराइयां एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जिसमें आज के ज़माने के रिश्ते की उलझनों और इसकी अंदरूनी परतों, युवाओं के जीवन के खास पहलुओं, तथा उन्मुक्त होकर अपनी मर्ज़ी से ज़िंदगी बिताने की इच्छा को बखूबी प्रदर्शित किया गया है।
















