योगा ने कई दशकों से दुनियाभर में हेल्थ और फिटनेस को लेकर लोगों को एक होलिस्टिक दृष्टिकोण प्रदान किया है । बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने अपने फिटनेस रूटीन में योगा प्रैक्टिस को शामिल किया है, जिससे वह अपने फ़िटनेस गोल्स अचीव करती हैं । इंटरनेशनल योगा डे 2023 के अवसर पर आईये जानते हैं कि कैसे करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा समेत कई बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों ने योगा के माध्यम से ख़ुद को फिट और जवां रखा है ।  

करीना कपूर खान

International Yoga Day 2023: करीना कपूर खान से लेकर मलाइका अरोड़ा तक इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने योगा से पाया फिट एंड ग्लैमरस लुक

प्रेगनेंसी के बाद करीना की फिटनेस जर्नी लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है । योगा की मदद से उन्होंने पुनः अपनी स्ट्रेंथ, शरीर को टोंड करने और एक शांत मानसिकता विकसित करने में सफलता हासिल की । करीना अपने प्रसवोत्तर लाभों  के लिए योगा को श्रेय देतीं हैं और संपूर्ण फिटनेस बनाये रखने में माइंडफुलनेस के महत्व पर जोर देतीं हैं ।

मलाइका अरोड़ा

1fa1958e-7d2e-4cc0-9dd9-8839acec570f

मलाइका अरोड़ा फिटनेस के प्रति अपने निष्ठा को लेकर जानी जाती हैं । उनके फिटनेस रिजीम में योगा एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता  है। अपने निरंतर अभ्यास के बदौलत एक्ट्रेस ने फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ को विकसित किया है । मलाइका इंवरशंस और बैलेंस जैसे चुनौतीपूर्ण पोज़ को अपने प्रैक्टिस सेशंस में जोड़ती हैं । साथ ही शरीर और मन दोनों पर योगा के परिवर्तनकारी प्रभावों को बखूबी प्रदर्शित करतीं हैं ।

अनुष्का शर्मा

40ce7856-72b2-47c2-bd17-d7c0c085eef2

अनुष्का शर्मा होलिस्टिक वैलनेस को महत्व देतीं हैं और उस बैलेंस को बनाये रखने में योगा उनके लिए एक अहम रोल प्ले करता है । योगा के अभ्यास से वह न केवल शारीरिक ताकत और फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाती हैं बल्कि अपने आंतरिक तेज का भी पोषण करती हैं । अनुष्का का मानना है कि योगा शरीर और मन दोनों में समन्वय लाता है और आंतरिक शांति की भावना को भी बढ़ाता है ।

नरगिस फाखरी

5d2fe892-9147-4265-b984-990d75a2fd23

नरगिस फाखरी की फिटनेस जर्नी उनके योगा के जुनून से जुड़ी है । विभिन्न योगा आसान और माइंडफुलनेस की मदद से उन्होंने मन, शरीर और आत्मा के बीच समान रूप से संतुलन  हासिल करने में सफलता को आकर्षित किया है । नरगिस का मानना है कि योगा केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि स्ट्रेस मैनेज करने में और संपूर्ण स्वास्थ को प्रोत्साहित करने में मददगार है ।