फरहान अख्तर के एक्टिंग स्किल्स ने हमेशा दर्शकों को हैरान किया हैं, लेकिन फरहान को उनके म्यूजिकल टैलेंट के लिए भी सराहा जाता है । फरहान बॉलीवुड के इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास एक लाइव बैंड है जो दुनिया भर में यात्रा करता है और दर्शकों से अपार प्यार हासिल करता है । अभिनेता सही मायने में भारत में लाइव संगीत कार्यक्रमों के अग्रणी है, जिन्होंने अपने बैंड 'फरहान लाइव' के साथ कई अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन किया है और 10 रॉकिंग सालों में राष्ट्रीय लेवल पर धमाकेदार प्रदर्शन दिया है ।

फरहान अख्तर का लाइव बैंड
हाल में फरहान ने भारत के सबसे पसंदीदा बैंडों में से एक की म्यूजिकल जर्नी के सुनहरे पलों को फिर से जिया । अपने सोशल मीडिया पर, उन्होंने 'फरहान लाइव' के 10 साल पूरे होने के मौके पर अपनी टीम के साथ की कुछ पिक्चर्स को कम्पाइल करके उसकी एक वीडियो पोस्ट की, जो उनके ऑन स्टेज - परफॉर्मेंसेज की झलकियां देती है। इसके साथ बैकग्राउंड में उनकी आइकोनिक कविता प्ले हो रही है। फरहान ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में अपनी फीलिंग्स को जाहिर करते हुए लिखा "♥️10 टाइम्स ओवर
'फरहान लाइव' के साथ, फरहान अख्तर ने अब तक विभिन्न देशों में प्रदर्शन करने वाले बैंड के सदस्यों के साथ दुनिया भर की यात्रा की हैं, जिसमें यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, यूएई (दुबई और अबू धाबी), सिंगापुर, केन्या, ओमान और यूके सहित कई देश शामिल हैं।
इसके अलावा, फरहान फिलहाल 'जी ले जरा' के प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं।
















