सुपरस्टार आमिर खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे है और इस खास दिन पर इंटरनेट पर स्नेह और शुभकामनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है जहाँ आमिर खान के प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे है ।

हैप्पी बर्थडे आमिर खान : बॉलीवुड के 'मिस्टर परफ़ेक्शनिस्ट" आमिर खान पर फ़ैंस ने बरसाया अपना प्यार

आमिर खान को मिला फ़ैंस से मिला अटूट प्यार

इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से प्रसिद्ध, बॉलीवुड में आमिर ने कई सालों में एक ऐसी छवि बना ली है, जिसे कई लोग प्रेरणा के नज़रिए से देखते है ।

55a451c6-5732-4619-b5e1-9261dcc4413f

ऐसी फ़िल्में बनाने से ले कर जो समाज के प्रमुख मुद्दों को संबोधित करती हैं, और ऑफ कैमरा भी उग्र मुद्दों पर अपने मन की बात कहने तक, आमिर खान हमेशा एक कैलकुलेटिव मस्तिष्क वाले शख्स रहे हैं और उन्होंने समाज में बदलाव लाने के लिए अपने पद का इस्तेमाल किया है ।

3b44a550-bbe3-47a5-92bf-c3ef31d2af56

आमिर ने हर साल की तरह इस साल भी प्रथा को जारी रखते हुए मीडिया और फोटोग्राफरों के साथ अपने इस विशेष दिन को मनाया जहाँ अभिनेता मीडिया के साथ अपने जन्मदिन का केक काट कर उनके साथ बातचीत कर समय बिताते हुए नज़र आए ।

a105ebd1-6b7b-4e8a-8d3d-6f54b529c79f

राष्ट्र भर के प्रशंसक अभिनेता के साथ अपनी तस्वीरों को पोस्ट करके आमिर को शुभकामनाएं दे रहे है, परिणामस्वरूप भारत में हैशटैग #HappyBirthdayAamirKhan मजबूती से ट्रेंड कर रहा है।

फैंस ने कुछ इस तरह सुपरस्टार को विश किया :

आमिर और किरण राव द्वारा निर्मित, आमिर की डॉक्यूमेंट्री फिल्म रूबरू रोशनी इस साल गणतंत्र दिवस पर छोटे पर्दे पर रिलीज़ हुई थी । तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी, बंगाली, मराठी और अंग्रेजी जैसी सात अलग-अलग भाषाओं में अनुवादित इस फ़िल्म को देशभर की जनता द्वारा खूब सरहाया गया था ।