बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर, जो गुजरे जमाने के स्टार जितेंद्र कपूर के बेटे हैं, ने 2001 में बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की । भले ही तुषार कपूर ने चुनिंदा ही फ़िल्में की हों लेकिन उनके किरदार आज भी लोगों के जहन में हैं । रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज में उनका किरदार लकी हमेशा याद रहने वाला किरदार है जिसे करने से पहले तुषार कपूर दर रहे थे क्योंकि इसके पास कोई डायलॉग नहीं था लेकिन बाद मैं उन्होंने इसे करने का फ़ैसला किया । बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में तुषार कपूरने गोलमाल सीरिज़ के अपने लकी किरदार के बारें में खुलकर बात की साथ ही बताया कि,  स्क्रिप्ट में उनके किरदार के लिए कोई डायलॉग नहीं लिखे गए थे और उन्हें सेट पर ही अचानक से परफॉर्म करना था ।  इसके अलावा तुषार ने गोलमाल को  सभी के लिए बलैसिंग बताया जिसमें हर किसी को उसकी मेहनत का फल मिला ।

EXCLUSIVE: गोलमाल सीरिज में अपने म्यूट ‘लकी’ किरदार को तुषार कपूर ने चार्ली चैपलिन और म्यूट फ़िल्में देखकर किया था तैयार ; रोहित शेट्टी की फ़्रैंचाइज़ी को बताया ब्लेसिंग

तुषार कपूर का लकी किरदार 

इंटरव्यू के दौरान तुषार बॉलीवुड हंगामा को गोलमाल फ्रैंचाइज़ी के बारें में बताया की जब उन्हें ये रोल ऑफ़र हुआ तो वह डर गए थे । तुषार ने कहा, “शुरुआत में मैं आशंकित था और नीरज बोहरा जी ने मुझसे संपर्क किया, जो इस दुनिया में नहीं है अब । उस समय सिर्फ तीन किरदार थे क्योंकि यह एक प्ले से प्रेरित थी और उन्होंने कहा था कि 'हम चौथा किरदार बना रहे हैं'। शुरू में, हमने सोचा कि हम इसे सांकेतिक भाषा के माध्यम से करेंगे, लेकिन जब हमने फिल्म की शूटिंग शुरू की, तो मेरे ट्यूटर विकास कदम और रोहित ने कुछ अलग करने का फैसला किया ।

46 वर्षीय अभिनेता ने आगे कहा,  “उन्होंने कहा कि 'चलो एक मूक किरदार करते हैं जो सुन सकता है । इसके बाद हमने इस किरदार के लिए वर्क शॉप की और तैयारी शुरू की । इसके लिए हमने चार्ली चैपलिन की कई फ़िल्में देखी, कई म्यूट फ़िल्में भी देखी जिनमें कोई डायलॉग नहीं होते थे । इसके बाद हमने बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशंस पर भी काम किया । इतना ही नहीं उन्होंने मुझे इस किरदार के लिए सिंगर्स की तरह रियाज करवाया यानि जो बोलने का साउंड है उस हाई पिच का रियाज करवाया । अजय का बहुत लो बेस है और शरमन व अरशद का हायर पिच है । इसलिए वह मुझसे चाहते थे की मैं उनसे हायर पिच में अपना रिएक्शन दूँ । इस पूरी प्रक्रिया में मैं बहुत असुरक्षित था की ये किरदार कैसा लगेगा क्योंकि उस दौरान मेरी एक और फ़िल्म लगी थी क्या कूल हैं हम, जिसमें मेरे कई डायलॉग्स थे। 

अभिनेता से निर्माता बने अभिनेता ने अपने किरदार लकी के बारें में अंत में कहा, “फ़िल्म में अजय, शरमन, अरशद, परेश भाई थे और वे सभी कॉमेडी के एक्सपर्ट हैं । इन सबके बीच मेरा किरदार ऐसा था जिसके कोई डायलॉग नहीं थे ? लेकिन यह निर्देशक और पूरी टीम पर मेरा विश्वास था । फ़ाइनली सभी की मेहनत रंग लाई और फ़िल्म सभी को पसंद आई ।