निर्देशक नाग अश्विन इस समय के सबसे बेहतरीन निर्देशक में से के बन गए हैं । क्योंकि उनकी हालिया रिलीज कल्कि 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता से इतिहास रच दिया है । कल्कि 2898 AD की बॉक्स ऑफिस सक्सेस को देखते हुए इसके सीक्वल की डिमांड भी तेज़ी से बढ़ गई है । ऐसे में हमें पता चला है कि कल्कि 2898 AD के सीक्वल को जहां प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ बनाया जाएगा वहीं दीपिका पादुकोण शायद इसका हिस्सा नहीं होंगी ।

कल्कि 2898 AD के सीक्वल में होंगी दीपिका पादुकोण ?
इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “सीक्वल की योजना तो वैसे भी बनाई गई थी, चाहे कल्कि का बॉक्स ऑफिस रिज़ल्ट कुछ भी आता । अब जबकि कल्कि 2898 AD निर्माताओं की उम्मीद से कहीं ज्यादा आगे निकल चुकी है तो ऐसे में इसके सीक्वल पर काम तेज़ी से किया जा रहा है ।”
विश्वसनीय रूप से पता चला है कि कल्कि 2898 AD के सीक्वल में अमिताभ बच्चन, प्रभास और कमल हासन फिर से मुख्य भूमिका में होंगे । कमल हासन, जिन्होंने पहले भाग में केवल एक कैमियो भूमिका निभाई थी, सीक्वल में महत्वपूर्ण किरदारों में से एक होंगे ।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दीपिका पादुकोण कल्कि 2898 AD सीक्वल का हिस्सा होंगी या नहीं । कई सूत्रों से पता चला है कि निर्माता दीपिका के मातृत्व अवकाश पूरा होने तक इंतजार करने को तैयार हैं ।
वहीं एक सूत्र ने बताया, “लेकिन अब जब पहली फिल्म की सफलता के साथ सीक्वल की मांग बढ़ रही है, तो निर्माता सीक्वल में दीपिका की जगह किसी और को लेने का फैसला कर सकते हैं ।”
गौरतलब है कि कल्कि 2898 AD ने अपनी ऑरिजनल तेलुगु भाषा में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, जितना कि उम्मीद की जा रही थी । लेकिन इसके हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।
इस फिल्म के साथ, नाग अश्विन एसएस राजामौली, संजय लीला भंसाली और करण जौहर के साथ सबसे बड़े भारतीय फिल्म निर्देशकों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं ।
















