
इसी महीने शुरू हुआ रितेश देशमुख और साजिद खान का सेलिब्रिटी टॉक शो यारों की बारात ऐसा पहला टीवी शो है जो बॉलीवुड के अनजान याराने को दर्शकों के सामने एक अलग ही अंदाज में पेश करता है । हमने अब तक इस शो में कई ऐसे जोड़ियां देखी जो कई सालों से एक-दूसरे के साथ दोस्ती निभा रही हैं >
इस शो के दीवाली स्पेशल एपिसोड में जैकी श्रॉफ़ और सुनील शेट्टी नजर आएंगे । ये दोनों इस टॉक में अपनी दोस्ती के बीते हुए अच्छे दिनों को याद करते हुए देखे जाएंगे । जैकी और सुनील, दोनों ने यारों की बारात शो के सेट पर यादगार समय बिताया । जैकी-सुनील और रितेश के साथ साजिद ने एक सेल्फ़ी क्लिक की और उसे अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “What a phaadoo shoot bhidu!! @bindasbhidu @SunielVShetty the asli walkeshvar yaars gave @Riteishd n me our best diwali gift…best content.”

सुनील शेट्टी ने जैकी श्रॉफ़ और उनको एक साथ एक मंच पर लाने के लिए सभी का धन्यवाद किया और एक फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा, “Suna tha bt ab samjha y thy say Jahan 4 Yaar Mil Jaaye Wahin Raat Ho Guzaar @SimplySajidK @Riteishd TY 4 #YaadonKiBaraat on @YaaronKiBaraat.”
















