माचो हिंट प्रस्तुत बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन्स समिट एंड अवार्ड्स 2024 के दूसरे सीजन की शुरुआत धमाकेदार रही है । 2 मई को ताज लैंड्स एंड में आयोजित हुआ यह कार्यक्रम भारतीय मनोरंजन उद्योग में शैली और प्रतिभा का एक स्टार-स्टडेड उत्सव साबित हुआ । बॉलीवुड हंगामा का स्टाइल आइकॉन्स 2024 का दूसरा सीजन का आगाज पैनल डिस्कशन, जिसमें मनोरंजन जगत की हस्तियाँ शामिल हुई और फ़ैशन व स्टाइल पर अपनी-अपनी राय रखी, के साथ हुए और उसके बाद ग्लैमर से भरी अवॉर्ड्स नाइट हुई, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज शामिल हुए । बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन्स समिट एंड अवार्ड्स 2024 के दूसरे सीजन में तमाम नॉमिनेशन में से सनी लियोनी विजेता बनकर उभरी ।

सनी लियोनी बनीं ‘मोस्ट स्टाइलिश एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर’
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन्स समिट एंड अवार्ड्स 2024 के दूसरे सीजन में सनी लियोनी ‘मोस्ट स्टाइलिश एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर’ का ख़िताब अपने नाम करने में कामयाब हुईं । यह अवॉर्ड न सिर्फ उनके सफल बिज़नेस करियर को उजागर करता है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि वह एक फीमेल बिज़नेस एंटरप्रेन्योर के रूप में कैसे उभरीं।
एक्ट्रेस ने ब्यूटी, एआई, हॉस्पिटैलिटी में एंटरप्रेन्योरशिप के साथ कई वेंचर्स में भी अपना करियर बनाया है, जिसने बिज़नेस और इनोवेशन के प्रति उनकी गहरी नजर को उजागर किया है। एक्ट्रेस ने कॉस्मेटिक ब्रांड 'स्टारस्ट्रक बाय सनी लियोनी', 'एफ़ेटो फ्रेगरेंस' फ्रेग्रेन्स लाइन, वेलनेस ब्रांड 'राइज़ बार्स' और एक रेस्तरां 'चिका लोका' के जरिये अपने बिज़नेस का विस्तार किया है। उनकी हालिया जीत उसी का प्रमाण है।
जैसे-जैसे सनी चमकती जा रही हैं, उन्होंने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ ऑन-स्क्रीन स्टार नहीं हैं, बल्कि एक प्रमुख बिज़नेस फ़ोर्स भी हैं। एक एक्टर के रूप में, सनी अनुराग कश्यप की कैनेडी में दिखाई देंगे, जिसे कान्स फिल्म फेस्टिवल में जोरदार सराहना मिली थी। इसके अलावा, वह 'कोटेशन गैंग' के साथ टॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं और उनकी एक अनाम मलयालम फिल्म भी अंदर प्रोडक्शन में है। इनके अलावा, सनी फिलहाल 'स्प्लिट्सविला एक्स5' को होस्ट कर रही हैं और 'ग्लैम फेम' को जज कर रही हैं।
माचो हिंट का दूसरा संस्करण सिनेमा वाले फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शंस एलएलपी और एक्रॉस मीडिया सॉल्यूशन के सहयोग से बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन समिट और अवार्ड्स 2024 प्रस्तुत करता है, जो 2 मई, 2024 को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित हुआ। पुरस्कार शो के मुख्य आकर्षणों में उत्साहवर्धक पैनल चर्चाओं के अलावा अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर और कई अन्य बड़े नाम शामिल होने की उम्मीद है। यह पुरस्कार माचो हिंट, को-पावर्ड बाय टीवीएस रेडर, प्रीमियम लॉन्जरी पार्टनर अमांटे, एस्ट्रोलॉजी पार्टनर एस्ट्रोटॉक, गोल्ड पार्टनर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, स्टाइलिश फुटवियर पार्टनर रेड चीफ, स्टाइलिश वॉचेज पार्टनर पोज़ सोनाटा, आउटडोर पार्टनर ब्राइट आउटडोर और वेन्यू पार्टनर ताज होटल्स द्वारा प्रदान किया जा रहा है ।
















