बिग बॉस 14 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है ऐसे में शो में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं । हमेशा की तरह इस बार भी बिग बॉस 14 ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया । शो फ़िनाले में अब केवल दो ही हफ्ते बचे हैं ऐसे में बिग बॉस हाउस के प्रतियोगी इसे दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । बात करें बिग बॉस हाउस में मौजूद राखी सावंत की तो जब से उनकी घर में एंट्री हुई है तब से शो में एंटरटेनमेंट का डोज डबल हो गया है । अब राखी सावंत ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर आपकी हंसी छूटना लाजिमी है ।

राखी सावंत पर चढ़ा काम का भूत
वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान द्दारा डांट पड़ने के बाद राखी ने अब अपने एंटरटेनमेंट को दूसरा एंगल दे दिया है । जहां पहले राखी अभिनव शुक्ला के साथ फ़्लर्ट करने को लेकर चर्चा में रहती थी वहीं अब उन्होंने दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए दूसरा रास्ता अपनाया है ।
अपनी ऊटपटांग हरकतों के लिए मशहूर राखी पर इन दिनों काम का भूत सवार हुआ है । इसकी झलक शो के प्रोमो वीडियो में देखने को मिली जहां कहती दिख रही हैं- जो काम करवाना है, मुझे बोलना..मैं करूंगी सारे काम । मैं मानती हूं कि मैं बहुत बड़ी कामचोर थी, लेकिन अब मैं सुधर रही हूं । इसके बाद वह काम में जुट जाती हैं। हालांकि, झाड़ी लगाते-लगाते वह पस्त होकर बैठ जाती हैं तो कभी जमीन पर लेट जाती हैं । राखी झाड़ू लगाते हुए कहती हैं, वो तीन पराठे ऊपर आ रहे हैं भाई । इसके बाद वह कहती हैं- मैंने अगले सात जन्मों का काम कर लिया बिग बॉस ।
सारा काम करने के बाद वह लेट जाती हैं और गैस पास करती हैं और कहती है- सॉरी बिग बॉस गैस निकल गया, मेरे तीन पराठे डाइजेस्ट हो गए । राखी का ये अंदाज यकीनन उनके फ़ैंस को जरूर पसंद आएगा ।
















