भुवन बाम के ढिंडोरा, जो YouTube पर एक सिचुएशनल कॉमेडी शो है, जिसे 2021 में लॉन्च होने के तुरंत बाद दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया । आज, यह YouTube पर आधा बिलियन बार देखा जा चुका है, और इस शो ने एक वीडियो प्लेटफार्म पर भारतीय वेब सीरीज़ श्रेणी में पहली बार इस तरह की उपलब्धि प्राप्त की है । वीडियो प्लेटफॉर्म पर सीमित भारतीय वेब-श्रृंखला । सीरीज़ की सफलता इस जात प्रमाण है की भुवन बाम नए और आकर्षक कॉन्टेंट बनाने में उस्ताद है ।

सिचुएशनल कॉमेडी शो ढिंडोरा से रिकॉर्ड बना चुके भुवन बाम अपने डिजिटल डेब्यू के लिए उत्साहित, पहली बार निभाएंगे गंभीर रोल

भुवन बाम की ढिंडोरा ने रिकॉर्ड बनाया

भुवन ने ढिंडोरा की सफ़लता पर बात करते हुए कहा, “ढिंडोरा के लिए हमें जो प्यार मिला है, उससे मैं अभिभूत हूं । यह सही है कि हमारा कॉन्टेंट ने इतने सारे लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, यह दर्शकों के साथ उसके जुड़ाव का संकेत है, जो मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है । मैं बीबी की वाइन में अपनी अद्भुत टीम के समर्थन के बिना ऐसा नहीं कर सकता था । मुझे बहुत खुशी है की जो में करता आ रहा हुं उस काम को लोग बहुत पसंद करतें है और मैं भविष्य में मेरे लिए और क्या होना है उसके लिए उत्सुक हूं ।”

भुवन बाम आगामी वेब-शो के लीड रोल के रूप में डिज़्नी+हॉटस्टार के साथ अपने आधिकारिक डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयार हैं, जिसमें ज़ाहिर तौर पर उन्होंने पहली बार एक गंभीर भूमिका निभाई है ।